फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Process underway to send home mortal remains of Indian engineer Aishwarya killed in US mall shooting

US: टेक्सास गोलीबारी में मारी गई ऐश्वर्या के शव को भारत भेजने में लगा दूतावास, परिवार से साधे हुए है संपर्क

Tue, 09 May 2023 11:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 11:07 AM IST
सार

ऐश्वर्या का दोस्त भी गोलीबारी में घायल हुआ है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। थाटिकोंडा का परिवार उनके शव को भारत ले जाने की योजना बना रहा है। 

विज्ञापन
Process underway to send home mortal remains of Indian engineer Aishwarya killed in US mall shooting
Aishwarya Thatikonda - फोटो : Social Media

विस्तार

टेक्सास राज्य के डेलास में शनिवार को भीड़भाड़ वाले मॉल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में एक भारतीय महिला इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हुई है। वहां के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि 26 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा के शव को उनके परिवार के पास यानी भारत भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दूतावास लगातार परिवार के संपर्क में है और उनकी मदद कर रहा है ताकि शव वापस लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। बता दें, इस घटना में दो भारतीय घायल भी हुए है। 

विज्ञापन


वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह लगातार इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और दूतावास से नियमित अपडेट ले रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा भारतीय दूतावास लगातार परिवारों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन




स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मैककिनी में रहने वाली ऐश्वर्या थाटिकोंडा 18 मई को 27 साल की होने वाली थी। वह पार्टी के लिए कपड़े खरीदने के लिए मॉल गई थीं। वह अपने एक दोस्त के साथ खरीदारी कर रही थीं, तभी डेलास के एलन प्रीमियम आउटलेट्स में बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने उन्हें गोली मार दी। गोलीबारी शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब आउटडोर मॉल में खरीदारों की भीड़ उमड़ी थी। गोलीबारी में नौ लोग मारे गए। इसके बाद बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया (33 वर्षीय) को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी।

ऐश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स एलएलसी में एक प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। उनके परिवार के एक सदस्य ने डब्ल्यूएफएए टेलीविजन स्टेशन से पुष्टि की कि गोलीबारी में मरने वालों में थाटिकोंडा भी शामिल है। वह टेक्सास में रहती थीं और एक इंजीनियर थी, जबकि उनका परिवार भारत में है।

खबर में कहा गया है कि ऐश्वर्या का दोस्त भी गोलीबारी में घायल हुआ है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। थाटिकोंडा का परिवार उनके शव को भारत ले जाने की योजना बना रहा है। इसी क्रम में, ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास ऐश्वर्या और अन्य दो भारतीय नागरिकों के परिवारों के संपर्क में है, जो शूटिंग में घायल हो गए थे।

महावाणिज्यदूत असीम महाजन ने कहा कि गोलीबारी में दो अन्य भारतीय भी घायल हुए हैं। ये बहुत ही दुखद घटना है।  हम स्थानीय और अस्पताल के अधिकारियों, घायलों के रिश्तेदारों और समुदाय के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। साथ ही ऐश्वर्या के परिवार की मदद की जा रही है।

तेलुगू एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के नेता अशोक कोल्ला थाटिकोंडा के शव को भारत वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए काम कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed