फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pro-Palestinian demonstrators clash with security guards at Columbia University News In Hindi

कोलंबिया यूनिवर्सिटी: फलस्तीन समर्थक छात्रों ने लाइब्रेरी में किया प्रदर्शन, हेट क्राइम केस में युवक गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 08:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 08 May 2025 08:07 AM IST
सार

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फलस्तीन समर्थक छात्रों ने लाइब्रेरी में घुसकर इस्राइल के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने लाइब्रेरी में घुसकर झंडे लहराए, बैनर लगाए। हालांकि बार-बार चेतावनी के बाद न्यूयॉर्क पुलिस मौके पर पहुंच उन्हें बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Pro-Palestinian demonstrators clash with security guards at Columbia University News In Hindi
अमेरिकी पुलिस अधिकारी (फाइल / सांकेतिक) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे सघर्ष को लेकर दूनियाभर में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन कर इस्राइल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहें है। इसी बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बुधवार शाम को उस वक्त तनाव बढ़ गया जब दर्जनों फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने मास्क पहनकर यूनिवर्सिटी की मुख्य लाइब्रेरी में घुस गए और वहां इस्राइल के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। 

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर लाइब्रेरी में घुसे प्रदर्शनकारी
इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ तौर पर देखा गया कि एक तरफ प्रदर्शनाकारियों ने सुरक्षा गार्डस को धक्का देकर अंदर प्रवेश किया। साथ ही लाइब्रेरी के अंदर फलस्तीनी झंडे और बैनर लगाए। इन बैनरों में लिखा था कि 'कोलंबिया विल बर्न'...हालांकि मामले में बढ़ते तनाव को देखते हुए  न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच माहौल को नियत्रित करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Opration Sindoor: पाकिस्तानी नेता बुरफत ने ऑपरेशन सिंदूर का किया पुरजोर समर्थन, बोले- देश आतंकवाद का प्रायोजक
विज्ञापन
विज्ञापन


हेट क्राइम के मामले में एक युवक की गिरफ्तारी
बता दें कि इसी शाम अमेरिका के न्याय विभाग ने एक 20 वर्षीय युवक तारेक बजरूक पर यहूदी लोगों पर हमला करने के आरोप में हेट क्राइम के तहत मामला दर्ज किया। बजरूक पर आरोप है कि उसने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के पास एक प्रदर्शन में एक व्यक्ति को लात मारी, इस्राइली झंडा छीना और एक व्यक्ति को घूंसा मारा। कोर्ट ने फिलहाल उसे रातभर हिरासत में रखने का आदेश दिया है और गुरुवार को उसकी जमानत पर सुनवाई होगी। हालांकि  बजरूक के वकील ने कहा कि वे कोर्ट में उनका मजबूती से बचाव करेंगे। 

ये भी पढ़ें:- हाल-ए-पाकिस्तान: अचानक हमला हो गया...10 से 15 मिसाइलें गिरीं; पाकिस्तानियों ने सुनाई भारत के हमले की आंखोंदेखी

यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट का बयान 
मामले में यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट क्लेयर शिपमैन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को कई बार अपनी पहचान दिखाने और वहां से जाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने न्यूयॉर्क पुलिस से मदद मांगी। वहीं न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि पुलिस वहां गैरकानूनी रूप से मौजूद लोगों को हटाने पहुंची थी। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्र समूह कोलंबिया यूनिवर्सिटी अपार्टहेड डिवेस्ट ने कहा कि उन्होंने लाइब्रेरी इसलिए कब्जाई क्योंकि यूनिवर्सिटी साम्राज्यवादी हिंसा से मुनाफा कमा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed