फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince William announces 2023 Winners of The Earthshot Prize in Singapore Boomitra S4S Technologies in list

Earthshot Prize: प्रिंस विलियम ने की अर्थशॉट पुरस्कार विजेताओं की घोषणा, भारतीय फर्म और भारतीय-अमेरिकी शामिल

Wed, 08 Nov 2023 02:17 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 08 Nov 2023 02:17 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने मंगलवार को सिंगापुर में प्रतिष्ठित अर्थशॉट पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। पांच विजेताओं में तकनीकी स्टार्टअप और भारतीय-अमेरिकी आदिथ मूर्ति शामिल हैं। आदिथ मूर्ति ने 2017 में वैश्विक मृदा कार्बन कंपनी 'बूमित्र' स्थापित की थी।

विज्ञापन
Prince William announces 2023 Winners of The Earthshot Prize in Singapore Boomitra S4S Technologies in list
Winners of Earthshot Prize - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में भोजन की बर्बादी की रोकथाम करने वाले तकनीकी स्टार्टअप और एक भारतीय-अमेरिकी आदिथ मूर्ति को प्रतिष्ठित अर्थशॉट पुरस्कार के पांच विजेताओं में शामिल हैं। आदिथ मूर्ति ने 2017 में वैश्विक मृदा कार्बन कंपनी 'बूमित्र' स्थापित की थी। इस पुरस्कार को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की ओर से दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को एक मिलियन पाउंड (लगभग 10 करोड़ रुपये) की राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार पर्यावरण के संरक्षण एवं स्थानीय समुदायों की मदद करने के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों, व्यक्तियों को दिया जाता है।

विज्ञापन


भोजन की बर्बादी की रोकथाम, ग्रामीण गरीबी और लैंगिक असमानता उन्मूलन की दिशा में काम कर रही कंपनी एस4एस टेक्नोलॉजीस को 2013 में विश्वविद्यालय के सात मित्रों निधि पंत, वैभव तिडके, स्वप्निल कोकटे, गणेश भीरे, शीतल सोमानी, तुशार गवारे और अश्विन पवाड़े ने स्थापित किया था। इस कंपनी को वेस्ट-फ्री वर्ल्ड श्रेणी के तहत अर्थशॉट पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन



विजेताओं में समुदाय-आधारित पहल एक्सियोन एंडिना भी शामिल है। यह संस्था पूरे दक्षिण अमेरिका में एंडियन वन पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए काम कर रही है। इस संस्था के कार्यों से प्रकृति और क्षेत्र के लाखों लोगों को अमूल्य लाभ हो रहे हैं।

पुरस्कार के लिए चुनी गई हांगकांग स्थित कंपनी जीआरएसटी ने लिथियम-आयन बैटरी बनाने और रीसाइक्लिंग का तरीका विकसित किया है। वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन वाइल्डएड मरीन प्रोग्राम को अवैध मछली पकड़ने पर रोकथाम और समुद्र संरक्षण को मजबूत करने एवं समुद्री प्रवर्तन को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed