{"_id":"618c2ebd4cc4b17de1037a0d","slug":"prince-harry-says-on-social-media-he-warned-twitter-ceo-jack-dorsey-of-us-capitol-riot","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: कैपिटल हिंसा से पहले प्रिंस हैरी ने की थी ट्विटर के सीईओ से बात, जताई थी अमेरिका में अशांति की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुलासा: कैपिटल हिंसा से पहले प्रिंस हैरी ने की थी ट्विटर के सीईओ से बात, जताई थी अमेरिका में अशांति की आशंका
Thu, 11 Nov 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:16 AM IST
सार
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने फेसबुक जैसी अन्य सोशल मीडिया साइटों पर कोविड को लेकर करोड़ों लोगों को गुमराह करने और जलवायु परिवर्तन की गलत सूचना का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल साइट्स पर हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर सवाल उठते रहे हैं। अब ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने छह जनवरी को हुई यूएस कैपिटल हिंसा से पहले ट्विटर के सीईओ को यह चेतावनी दी थी कि अमेरिका की राजधानी में अशांति पैदा करने के लिए सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में गलत सूचना पर एक ऑनलाइन पैनल में हिस्सा लेने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिंसा के एक दिन पहले ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को ईमेल के जरिए अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।
विज्ञापन
हैरी ने आगे बताया कि जैक और मैं छह जनवरी से पहले एक दूसरे को ईमेल भेज रहे थे, उस वक्त मैंने उनको चेतावनी दी थी कि उनका मंच एक तख्तापलट की साजिश में मदद कर रहा है। साथ ही कहा कि वह ईमेल एक दिन पहले भेजा गया था और फिर कैपिटल घटना हुई और तब से मैंने उनसे इस घटना के बारे में कुछ नहीं सुना।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में जब कैपिटल हिंसा हुई थी तो उस समय ट्रंप का शासन था और उस दौरान गलत सूचना उकसाने वाली सामग्री को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर सोशल मीडिया साइटों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने यूट्यूब पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस वीडियो साइट ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने के बावजूद कोविड की गलत सूचना फैलाने वाले कई वीडियो डाले। आगे कहा यूट्यूब जिनको वास्तव में दिखाता है, उसे रोका जा सकता है लेकिन वे रोकना नहीं चाहता।