फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry of England appeared in High Court for the first time in 100 years of royal history

England: शाही इतिहास के 100 सालों में पहली बार हाईकोर्ट में पेश हुए प्रिंस हैरी, फोन हैकिंग मामले में दी गवाही

Tue, 06 Jun 2023 03:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 06 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

हैरी ने ब्रिटिश समाचार पत्रों के खिलाफ उच्च न्यायालय में चार केस किए हैं। उनमें से एक यह मामला भी है। वह मर्डोक के एनजीएन पर भी मुकदमा कर रहे हैं। उन्होंने एनजीएन के सन टैब्लॉइड पर कथित फोन-हैकिंग और अन्य गैरकानूनी कृत्यों का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prince Harry of England appeared in High Court for the first time in 100 years of royal history
प्रिंस हैरी - फोटो : ani

विस्तार

ब्रिटिश शाही इतिहास के 100 सालों में पहली बार प्रिंस हैरी गवाही के लिए हाईकोर्ट में पेश हुए हैं। ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मिरर पर लगे आरोपों के मामलों में गवाही देने प्रिंस सोमवार को लंदन हाईकोर्ट आए थे। डेली मिरर के पत्रकारों पर आरोप है कि वे फोन हैकिंग सहित कई गैरकानूनी कामों में लिप्त है। ससेक्स के राजकुमार अपने पत्नी मेघन मार्कले और दो बच्चों के साथ अब राजघराने में न रहकर अमेरिका में रह रहे हैं। एमजीएन की जासूसी और धोखे के कारण उनके निजी जीवन पर काफी फर्क पड़ा है।

विज्ञापन

प्रिंस से पूछ सकते हैं सवाल
एमजीएन पर आरोप है कि डेली मिरर, संडे मिरर और संडे अपील फोन हैकिंग और धोखाधड़ी काम कर रहे हैं। एमजीएन 1996 से 2010 तक निजी जासूस से निजी जिंदगी की जानकारियां एकत्रित करता था। एमजीएन ने विवादों पर कहा कि मामला कोर्ट में लाने में देरी हुई है। आरोपी पक्ष के वकील मामले में प्रिंस से सवाल पूछ सकते हैं। राजकुमार के वकील ने बताया कि सुनवाई शुरू होते ही पत्रकारों ने राजकुमारी डायना हैरी की स्वर्गवासी मां की आवाजें सुनीं।

विज्ञापन

मिरर ग्रुप के अखबारों ने हैरी के बारे में क्या कहा?
हैरी का कहना है कि 140 स्टोरीज जो एमजीएन द्वारा छापी गई थीं, फोन-हैकिंग या अन्य गैरकानूनी कृत्य का परिणाम थीं। उनके वकीलों ने कहा कि दखलंदाजी के कारण लंबे समय से उनकी प्रेमिका चेल्सी डेवी के साथ उनका रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरी कार्रवाई क्यों कर रहे हैं?
हैरी ने ब्रिटिश समाचार पत्रों के खिलाफ उच्च न्यायालय में चार केस किए हैं। उनमें से एक यह मामला भी है। वह मर्डोक के एनजीएन पर भी मुकदमा कर रहे हैं। उन्होंने एनजीएन के सन टैब्लॉइड पर कथित फोन-हैकिंग और अन्य गैरकानूनी कृत्यों का आरोप लगाया है। गायक एल्टन जॉन और पांच अन्य लोगों के साथ प्रिंस, फोन-हैकिंग और अवैध गोपनीयता उल्लंघनों को लेकर  डेली मेल और मेल के प्रकाशक एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स (एएनएल) पर भी मुकदमा कर रहे हैं। एएनएल ने भी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से इनकार किया है।

हैरी एएनएल पर मानहानि का मुकदमा करेंगे
उन्होंने एनजीएन मामले में एक बयान में लिखा था, 'यह सिर्फ फोन हैकिंग की बात नहीं है बल्कि यह शक्ति की जवाबदेही के बारे में है। उनका कहना है कि पत्रकारों के रूप में अपराधियों का स्वांग रचने के लिए प्रेस की भूमिका बहुत अहम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed