{"_id":"6892761e8c2cbb342108422a","slug":"prime-minister-shahbaz-sharif-says-kashmir-issue-main-source-of-tension-between-india-and-pakistan-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पीएम शरीफ ने अलापा कश्मीर राग, कहा- यह मुद्दा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का मुख्य स्रोत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पीएम शरीफ ने अलापा कश्मीर राग, कहा- यह मुद्दा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का मुख्य स्रोत
Wed, 06 Aug 2025 02:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:52 AM IST
सार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान तनाव का मुख्य स्रोत है। उन्होंने कहा कि जब तक यह मुद्दा हल नहीं होता, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना रहेगा। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे भारत के पांच अगस्त, 2019 के एकतरफा फैसले को पलटने में भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम
- फोटो : X @CMShehbaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का मुख्य स्रोत है। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले की आलोचना भी की।
विज्ञापन
भारत सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था, जिससे पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित हो गया था। भारत की इस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान इस दिन को हर साल यौम-ए-इस्तेहसाल के रूप में मनाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, 500 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दा हल होने तक बना रहेगा तनाव
पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा हल नहीं होता, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार, कश्मीरियों की इच्छा और आकांक्षाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। यही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत के फैसले को पलटने की अपील
पीएम शरीफ ने यह भी कहा कि कश्मीर मुद्दे का न्यायसंगत समाधान पाकिस्तान की विदेश नीति की एक अहम प्राथमिकता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे भारत के पांच अगस्त, 2019 के एकतरफा फैसले को पलटने में भूमिका निभाएं।
ये भी पढ़ें: Donald Trump: अचानक व्हाइट हाउस की छत पर पहुंचे ट्रंप, लगभग 20 मिनट बिताए; नई परियोजनाओं का जायजा लिया
सभी पड़ोसी देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है पाकिस्तान: डार
इसके अलावा, उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान सभी पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है। साथ ही टकराव के बजाय बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देता है। इस दौरान उन्होंने गीदड़-भभकी भी दी। डार ने कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल और उसके लोग किसी भी आक्रामक कार्रवाई का कड़ा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं। इस मौके पर पाकिस्तान के सभी चार प्रांतों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में खास मार्च और कार्यक्रम आयोजित किए गए। विदेशों में मौजूद पाकिस्तानी दूतावासों ने भी इस दिन को लेकर विशेष आयोजन किए।