PM Modi Dinner: शेफ के साथ जिल बाइडन ने किया काम, तिरंगे की थीम पर सजा डाइनिंग स्थल; यहां पढ़ें डिनर का मेन्यू
PM Modi Dinner at White House: डिनर का आयोजन व्हाइट हाउस की दक्षिणी लेन में हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ डिनर के बाद पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में ही ग्रैमी अवॉर्ड विनर जोशुआ बेल का परफॉर्मेंस देखा। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के एक समूह ने भारतीय संगीत के साथ जिल बाइडन के गृह नगर की यादों को गाने के तौर पर बयां किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी के लिए डिनर का आयोजन किया। इसका मेन्यू भी सामने आया है। बताया गया है कि पीएम के लिए डिनर तैयार करने में खुद जिल बाइडन ने शेफ का हाथ बंटाया।
डिनर में यह था मैन्यू
- लेमन डिल योगर्ट सॉस
- क्रिस्प्ड मिलेट केक
- समर स्कावशेश
- मैरिनेटेड मिलेट
- ग्रिल्ड कॉर्न कर्नल सलाद
- कंप्रेस्ड वाटरमेलन
- टैंगी एवाकाडो सॉस
- स्टफ्ड पोर्टोबेल्लो मशरूम
- क्रीमी सैफरॉन इन्फ्यूस्ड रिसोट्टो
- रोज एंड कार्डामोन- इनफ्यूस्ड स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक
इन्होंने तैयार किया है मैन्यू
अमेरिकी प्रथम महिला जिल बाइडन ने गेस्ट शेफ नीना कुर्टिस के साथ डिनर की तैयारियों में हाथ बंटाया। प्रधानमंत्री के लिए व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस कॉमर फोर्ड और व्हाइट हाउस के कार्यकारी पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन ने डिनर का मैन्यू तैयार किया है।
#WATCH | Washington, DC | "After dinner, we will have the opportunity to hear one of our nation's incredible talents - Grammy award winner Joshua Bell. His performance will be followed by Penn Masala - a South Asian acapella group from the University of Pennsylvania who are… pic.twitter.com/4EI3RUDzVQ
— ANI (@ANI) June 21, 2023
डिनर के बाद संगीत कार्यक्रम
डिनर के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति-प्रथम महिला ने ग्रैमी अवार्ड विनर जोशुआ बेल का परफॉर्मेंस साथ देखा। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया का एक समूह ने भारतीय संगीत के साथ जिल बाइडन के गृह नगर की यादों गाने को बयां किया। व्हाइट हाउस के दक्षिणी लेन में डिनर आयोजित किया गया। डाइनिंग स्थल को तिरंगे की थीम से सजाया गया। डाइनिंग मंडप हरे रंग से सजा है। वहीं मेज पर केसरिया रंग के फूल रखे गए।
यह भी पढ़ें: USA: जिल बाइडन ने PM मोदी का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बीच पारिवारिक साझेदारी बनाने की कोशिश
गेस्ट शेफ ने कही ये बात
गेस्ट शेफ नीना कर्टिस ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिनर में खासतौर से मैरिनेटेड बाजरा शामिल किया गया।
दौरे के अंतिम दिन कमला हैरिस और ब्लिंकन के साथ लंच
23 जून को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वॉशिंगटन डीसी के लफायेते स्कवायर पार्क में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय मूल के लोगों के साथ डिनर भी करेंगे।