फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra Modi conferred with Order of Zayed in UAE

प्रधानमंत्री मोदी को यूएई में 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया गया

Sat, 24 Aug 2019 04:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 24 Aug 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi conferred with Order of Zayed in UAE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद - फोटो : ANI

संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता के लिए आबूधाबी में हैं। यूएई की राजधानी आबूधाबी मोदी की यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है। दो अन्य देशों में फ्रांस और बहरीन शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया था कि भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो रहे हैं। अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के सफल समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी आबूधाबी के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिर श्रीनाथजी मंदिर के पुनर्विकास की औपचारिक शुरुआत के समय उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वह जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को वापस फ्रांस जाएंगे।

यूएई में रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति और दूसरे महत्वपूर्ण नेताओं के साथ मुलाकात की। आज उन्होंने भारतीय समुदाय को भी संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। 



इस बार फ्रांस के बियारित्ज में इस सम्मेलन का 45वां संस्करण होने जा रहा है। इसमें दुनिया के टॉप नेताओं के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। जी-7 दुनिया के सात सबसे विकसित और औद्योगिक महाशक्तियों का संगठन है। 

इसे ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन में अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड, कनाडा, इटली, जर्मनी और जापान शामिल हैं। जी7 शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ भी प्रतिनिधित्व करता है।



 

बहरीन में कृष्ण मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन के दौरे पर राजधानी मनामा में 200 साल पुराने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के पुनर्निर्माण परियोजना का शनिवार को शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बहरीन पहुंचेंगे। 

वह मनामा में विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर के पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान वह बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि बहरीन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत होगी। 

खाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी। मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed