फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump approval rating slipped in new poll over immigration

Donald Trump: ट्रंप की लोकप्रियता में आई गिरावट, नए सर्वे में लोग बोले- उनकी नीतियों ने दुखी किया

Fri, 18 Jul 2025 07:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 18 Jul 2025 07:46 AM IST
सार

ट्रंप सरकार की टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है। वहीं ट्रंप सरकार अपने बिग ब्यूटीफुल बिल के जरिए सामाजिक कल्याण योजनाओं में कटौती कर रही है और मेडिकेड सुविधा को भी कम कर रही है। इसके चलते अमेरिका में 1.1 करोड़ लोग स्वास्थ्य बीमा से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
donald trump approval rating slipped in new poll over immigration
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब छह माह पहले ही जोरदार बहुमत पाकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन ट्रंप अपनी उस लोकप्रियता को बरकरार नहीं रख पाए हैं और ताजा सर्वे में उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट देखी गई है। खासकर अप्रवासन नीति, सरकारी खर्च में कटौती और मेडिकेड जैसे मुद्दों पर लोगों में भारी नाराजगी है। यह सर्वे एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर द्वारा किया गया है। इस साल की शुरुआत में अप्रवासन के मुद्दे पर ट्रंप की जो रेटिंग थी, अब उसमें भी गिरावट आई है, जबकि अप्रवासन ऐसा मुद्दा है, जो ट्रंप की ताकत रहा है। 
विज्ञापन


ट्रंप की नीतियों से नहीं हुआ फायदा
सर्वे में लोगों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन की नीतियों से उनके रोजमर्रा के जीवन पर कोई सकारात्मक असर नहीं हुआ है, बल्कि कई लोगों का मानना है कि उनकी नीतियों से उनकी परेशानी बढ़ी है या उन्हें दुख पहुंचा है। सिर्फ एक तिहाई लोग ही मानते हैं कि ट्रंप के आने से उन्हें राहत मिली है। विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक और आधे स्वतंत्र लोगों ने बताया कि ट्रंप की नीतियों का उनके जीवन पर बुरा असर पड़ा है। कई रिपब्लिकन समर्थक भी ऐसा ही मानते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: पहलगाम हमले के दोषी TRF को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया, रुबियो बोले- हम न्याय के लिए प्रतिबद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


वादों को पूरा नहीं कर पाए ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कामकाजी वर्ग की रोजमर्रा जरूरतों की लागत कम करने, सामाजिक कल्याण योजनाओं जैसे मेडिकेड आदि को जारी रखने, विदेशी युद्धों को समाप्त कराने और सरकार के खर्च में कटौती करने जैसे वादे किए थे। हालांकि हो इसका उल्टा रहा है। ट्रंप सरकार की टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है। वहीं ट्रंप सरकार अपने बिग ब्यूटीफुल बिल के जरिए सामाजिक कल्याण योजनाओं में कटौती कर रही है और मेडिकेड सुविधा को भी कम कर रही है। इसके चलते अमेरिका में 1.1 करोड़ लोग स्वास्थ्य बीमा से बाहर हो जाएंगे और इससे संघीय सरकार पर खरबों डॉलर का कर्ज भी बढ़ेगा। विदेशी युद्धों को समाप्त कराने के लिए भी ट्रंप संघर्ष कर रहे हैं और अभी तक रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में शांति स्थापित नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed