फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Zelenskyy said Ready to open Ukraine companies in India, buy Made-in-India products

Ukraine: 'भारत में यूक्रेनी कंपनियां खोलेंगे, वहां बने उत्पाद भी खरीदेंगे', PM मोदी से मिलने के बाद जेलेंस्की

Sat, 24 Aug 2024 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 24 Aug 2024 07:58 AM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को बातचीत के दौरान भारत आने का न्योता दिया है। जब इस बारे में जेलेंस्की से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, मेरी भारत यात्रा की योजना है। 

विज्ञापन
President Zelenskyy said Ready to open Ukraine companies in India, buy Made-in-India products
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से कीव में मुलाकात की। यह मुलाकात युद्धग्रस्त देश की ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा थी। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भारत में बने उत्पादों को खरीदने और कीव में भारतीय कंपनियों को खोलने की अनुमति देकर भारत के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने भारत में यूक्रेनी कंपनियों को स्थापित करने की भी इच्छा जताई। 

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले जेलेंस्की?
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जहां उनसे पूछा गया कि क्या यूक्रेन सीधे भारत के साथ जुड़ने और भारत में बने उत्पादों को खरीदने के लिए तैयार है। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारत में कंपनिया खोलने और भारतीय कंपनियों को कीव में स्थापित करने की अनुमति देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, 'हां, हम तैयार हैं। मैंने आप सभी को सब कुछ बता दिया है। जैसा कि मैंने कहा कि हम आदान-प्रदान के लिए तैयार हैं। हम खरीदने के लिए तैयार हैं। हम उत्पादन करने के लिए तैयार हैं। हम यहां पर आपकी कंपनियां खोलने के लिए तैयार हैं या हम भारत में अपनी कंपनियां खोलने के लिए तैयार हैं। इसलिए बातचीत और काम के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत आने का न्योता मिलने पर यह कही बात
इस बीच, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को बातचीत के दौरान भारत आने का न्योता दिया है। जब इस बारे में पूछा गया तो जेलेंस्की ने कहा, 'हां, मेरी भारत यात्रा की योजना है क्योंकि जब आप एक साझेदारी, रणनीतिक साझेदारी शुरू करते हैं और आप कुछ बातचीत शुरू करते हैं तो मुझे लगता है कि आपको समय बर्बाद करने और बड़े विराम देने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए, मुझे लगता है कि एक साथ फिर से मिलना अच्छा होगा। अगर हमारी मुलाकात भारत में होगी तो मुझे खुशी होगी। मैंने आपके बड़े और महान देश के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। यह बहुत दिलचस्प है।'

आपके देश को देखने का समय नहीं: यूक्रेनी राष्ट्रपति
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, 'मेरे पास आपके देश को देखने का समय नहीं होगा। यह अफसोस की बात है क्योंकि युद्ध के दौरान, मेरे पास कुछ और और देखने का समय नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि अपने लोगों को देखने का कोई भी तरीका महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि देश को समझना लोगों को भी समझना है।'




शांति शिखर सम्मेलन के बारे में भी की बात
शांति शिखर सम्मेलन के बारे में जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को प्रस्ताव दिया कि इसे संभवतः भारत में आयोजित किया जा सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, 'जहां तक शांति सम्मेलन की बात है, मेरा सचमुच में मानना है कि दूसरा शांति शिखर सम्मेलन होना ही है। यह अच्छा होगा यदि यह ग्लोबल साउथ देशों में से एक में आयोजित किया जाए। मैं इसका पूरी तरह से समर्थन करता हूं और पीएम मोदी से कहा कि हम भारत में शांति शिखर सम्मेलन कर सकते हैं। यह एक बड़ा देश है, यह एक महान और सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed