फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Wickremesinghe asks all Lankan parties to submit proposals on 13A

Sri Lanka: विक्रमसिंघे ने 13वें संशोधन पर सभी से प्रस्ताव पेश करने को कहा, जल्दी निर्णय लेने में मिलेगी मदद

Wed, 09 Aug 2023 03:49 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Aug 2023 03:49 PM IST
सार

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने बुधवार को सभी लंकाई दलों से 13ए पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा ताकि इस पर संसद अंतिम निर्णय ले सके।

विज्ञापन
President Wickremesinghe asks all Lankan parties to submit proposals on 13A
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : Agency

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे देश के अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के साथ सुलह के प्रयासों के तहत 13वें संशोधन को लागू करने को लेकर काफी प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने बुधवार को सभी लंकाई दलों से 13ए पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा ताकि इस पर संसद अंतिम निर्णय ले सके।

विज्ञापन


श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिल समुदाय 13वें संशोधन को लागू करने की मांग कर रहा है जिसमें उसे सत्ता का हस्तांतरण करने का प्रावधान है। 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते के बाद 13 वां संशोधन (13 ए) लाया गया था। इसने उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के अस्थायी विलय के साथ नौ प्रांतों को स्थानांतरित इकाइयों के रूप में बनाया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति विक्रमसिंघे बोले कोई भी राजनीतिक दल 13ए के विरोध में नहीं
संसद में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने बयान दिया कि कोई भी राजनीतिक दल 13ए के विरोध में नहीं है, इसलिए सभी दलों को 13ए के माध्यम से सत्ता हस्तांतरित करने के तरीकों का गहन अध्ययन करने के लिए आमंत्रित करता हूं। मैं उनसे अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहता हूं ताकि संसद इस पर अंतिम निर्णय लें। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रांतीय परिषदों की भविष्य की भूमिका पर निर्णय संसद को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने दोहराया कि वह प्रांतीय परिषदों की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने की केंद्र सरकार की शक्तियों को कम करके उनकी प्रणाली को और अधिक सार्थक बनाने के लिए संशोधन लाएंगे। आगे राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा कि संसद की शक्तियों पर सहमति के बाद रुके हुए प्रांतीय परिषद चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें कि चुनाव सुधारों के कदम के बाद 2018 से नौ प्रांतों के चुनाव रुके हुए हैं।


श्रीलंकाई तमिलों की चिंताओं पर दिया ध्यान
पिछले महीने राष्ट्रपति ने तमिल पार्टियों को आश्वासन दिया था कि विवादास्पद 13वां संशोधन प्रांतीय परिषदों में, पुलिस शक्तियों के बिना, पूरी तरह से लागू किया जाएगा। विक्रमसिंघे ने तमिलों के सामने आने वाली चिंताओं पर भी ध्यान दिया और उत्तरी क्षेत्र में हवाई और समुद्री कनेक्टिविटी में सुधार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तरी श्रीलंका में कांकेसंथुराई (केकेएस) हार्बर, वावुनिया और पलाली हवाई अड्डों को बढ़ाने और उत्तरी प्रांत और दक्षिणी भारत के बीच एक नौका सेवा स्थापित करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed