फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Volodymyr Zelenskyy says 31,000 Ukrainian soldiers have been killed since Russia invasion

Ukraine: 'हमने 31 हजार सैनिकों को खोया', दो वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की

Sun, 25 Feb 2024 09:51 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, कीव Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 09:51 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि दो वर्षों से चले आ रहे यूक्रेन-रूस के युद्ध में हमने अब तक अपने 31 हजार सैनिकों को खो दिया है।

विज्ञापन
President Volodymyr Zelenskyy says 31,000 Ukrainian soldiers have been killed since Russia invasion
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी 2022 को इन दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। दो साल की लड़ाई में दोनों देशों में बहुत कुछ बदल चुका है। इस युद्ध ने हजारों लोगों की जान ले ली, लाखों लोग विस्थापित हुए, परिवारों और समुदायों को तोड़ दिया और अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। यह खूनी जंग रुकेगी, इसके भी कोई संकेत नहीं हैं। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले के बाद से हमने अब तक अपने 31 हजार सैनिकों को खोया है। 
विज्ञापन


यूक्रेन पर कितना कब्जा कर पाया रूस? 
अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) की रिपोर्ट है कि वर्तमान में यूक्रेन के 18 फीसदी क्षेत्र पर रूस का कब्जा है। रूसी सेना का वर्तमान में दोनेत्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन और कुछ हद तक खार्किव के कुछ हिस्सों पर कब्जा है। सेना ने 2014 में क्रीमिया के यूक्रेनी प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था। भीषण युद्ध के शुरू होते ही पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ने लगी थी। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सुझाव को अमेरिका ने खारिज कर दिया। पुतिन ने पिछले साल मध्यस्थों के जरिए सार्वजनिक और निजी तौर पर अमेरिका को संकेत भेजा था। उन्होंने बताया था कि रूस यूक्रेन में युद्धविराम के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


पुतिन के युद्धविराम के सुझाव को अमेरिका ने किया खारिज 
पुतिन यूक्रेन-रूस के संघर्ष को रोकने का प्रयास तो कर रहे थे, लेकिन वह रूस द्वारा नियंत्रित यूक्रेनी जमीन को छोड़ने के लिए भी तैयार नहीं थे। वहीं अमेरिका ने मध्यस्थों के माध्यम से रूस को बताया कि वह यूक्रेन की उपस्थिति के बिना युद्धविराम पर चर्चा नहीं करेंगे। नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका यूक्रेन पर दवाब नहीं बनाना चाहता है, जिस वजह से बातचीत की कोशिशें नाकाम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed