{"_id":"66e4a3fbe6dbf42818070975","slug":"president-volodymyr-zelensky-says-russia-returned-49-ukrainian-prisoners-of-war-including-civilians-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: 'रूस से लौटे 49 यूक्रेनी युद्धबंदी', राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- इनमें नागरिक भी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: 'रूस से लौटे 49 यूक्रेनी युद्धबंदी', राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- इनमें नागरिक भी शामिल
Sat, 14 Sep 2024 02:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:13 AM IST
सार
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस से वापस लौटने वाले युद्धबंदियों में नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें एक लड़की भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि लड़की को उस समय बंधक बनाया गया था, जब वह अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए आई थी।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को 49 यूक्रेनी युद्धबंदियों के वापस लौटने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रूस ने युद्धबंदियों को लौटा दिया है। युद्धबंदियों के समूह का बेलारूस सीमा पर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह रूस के साथ आदान-प्रदान का हिस्सा था, जैसा कि आमतौर पर होता है। हालांकि, इससे पहले एक मीडिया एजेंसी ने रूसी युद्धबंदियों को सीमा के पास से एक बस में सवार होते हुए देखा।
विज्ञापन
बता दें कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन ने आश्चर्यजनक घुसपैठ की थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्धबंदियों का यह दूसरा आदान-प्रदान हुआ।
इस मौके पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस से वापस लौटने वाले युद्धबंदियों में नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें एक लड़की भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि लड़की को उस समय बंधक बनाया गया था, जब वह अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए आई थी। जेलेंस्की ने कहा कि इस आदान-प्रदान में मारियुपोल की 2022 अजोवस्टल लड़ाई के सेनानियों के साथ-साथ सैनिक, सीमा रक्षक और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मीडिया ने यूक्रेनी झंडे में लिपटी और फूल ले रही 20 साल की दो महिलाओं से बात की, जिन्होंने कहा कि वे अजोवस्टल संयंत्र में थीं, जो 2022 में घेराबंदी के बाद रूस के कब्जे में आ गया था। यूक्रेन के नेशनल गार्ड के एक सशस्त्र वाहन के कमांडर 28 वर्षीय तमारा मिरोशनिकोवा ने कहा, 'आखिरकार मैं घर पर हूं, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।'
इससे पहले, एजेंसी ने यूक्रेनी सेना को एक बस में रूसी युद्धबंदियों को ले जाते हुए देखा, कुछ ने अपने चेहरे छुपाने के लिए नकाब पहन रखे थे। एजेंसी ने उनमें से कुछ से बात की, जिन्होंने बताया कि उन्हें पिछले महीने यूक्रेन के आश्चर्यजनक कुर्स्क हमले के दौरान बंदी बना लिया गया था।