फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Murmu honored with Companion of the Order of Fiji said this is a symbol of deep relation

Fiji: कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, बोलीं- ये सम्मान गहरे रिश्ते का प्रतीक

Tue, 06 Aug 2024 11:51 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 06 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं हैं। मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनीवरे के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक फिजी की यात्रा पर हैं।

विज्ञापन
President Murmu honored with Companion of the Order of Fiji said this is a symbol of deep relation
फिजी में संसद को संबोधित भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिजी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को फिजी संसद को संबोधित किया। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अपनी पहली फिजी यात्रा के दौरान मैनें फिजी के राष्ट्रपति और फिजी के प्रधानमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा की। कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित करने के लिए  मैं फिजी सरकार की आभारी हूं। यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मजबूत और गहरे रिश्ते का प्रतीक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं फिजी के लोगों की गर्मजोशी और स्नेह से प्रभावित हूं। फिजी से भारत को 145 साल पुराना विशेष और स्थायी संबंध है। यहां प्रवासी भारतीयों से मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। प्रवासी भारतीयों ने फिजी में अपनी भारतीय संस्कृति को संजोया हुआ है। 
विज्ञापन


भारत के विदेश सचिव (पूर्व)  जयदीप मजूमदार ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह सुवा में उतरीं। जहां उनको फिजी सैन्य पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद फिजी के प्रधानमंत्री ने पारंपरिक स्वागत किया। हवाई अड्डे से रास्ते में सैकड़ों स्कूली बच्चों को कतार में खड़े होकर राष्ट्रपति का अभिवादन किया। उन्होंने फिजी के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके अलावा स्टेट हाउस की सौरीकरण परियोजना को देखा। जिसे भारत ने बनाया है। मजूमदार ने कहा कि फिजी के प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आपसी विश्वास और मजबूत प्रतिबद्धता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं हैं। मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनीवरे के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक फिजी की यात्रा पर हैं। इसके बाद मुर्मू द्वीपीय देश के गवर्नर जनरल सिंडी कीरो के निमंत्रण पर 8 और 9 अगस्त को न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह आठ वर्षों के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed