Shri Ramana Kali Temple Inauguration: श्री रमना काली मंदिर का राष्ट्रपति कोविंद ने किया उद्घाटन, 1971 युद्ध में पाक सेना ने किया था नष्ट
1971 युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने इस मंदिर में आग लगा दी गई थी, जिसमें भक्तों और उसमें रहने वाले लोगों सहित कई लोग मारे गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1971 में पाकिस्तानी सेना द्वारा नष्ट किए जाने के 50 साल बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को ढाका में पुनर्निर्मित ऐतिहासिक श्री रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर उद्घाटन के दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की पत्नी भी मौजूद थीं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इसे दोनों देशों के लिए भावनात्मक क्षण करार दिया। राष्ट्रपति कोविंद 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए अपने समकक्ष एम अब्दुल हामिद के निमंत्रण पर अपनी पहली राजकीय यात्रा पर बांग्लादेश में हैं।
पाक सेना ने दुर्भावना में नष्ट किया था मंदिर
श्रृंगला ने कहा कि 17 दिसंबर को राष्ट्रपति कोविंद पुनर्निर्मित श्री रमना काली मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जिसे 1971 में जघन्य 'ऑपरेशन सर्चलाइट' के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था। यह पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर सिर्फ प्रतीकात्मक ही नहीं है, बल्कि यह हम दोनों देशों के लिए एक बहुत ही भावनात्मक क्षण है।
ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने भी मंदिर समिति के सदस्यों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने में अपनी रुचि जताई। मंदिर को 1971 में पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन कोडनेम 'ऑपरेशन सर्चलाइट' में पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर में आग लगा दी गई थी, जिसमें भक्तों और उसमें रहने वाले लोगों सहित कई लोग मारे गए थे।
राष्ट्रपति कोविंद बांग्लादेश की तीन दिवसीय यात्रा पर
भारत ने इस मंदिर के जीर्णोद्धार का समर्थन किया। बांग्लादेश की 16.9 करोड़ मुस्लिम बहुल आबादी में हिंदुओं की संख्या 10 प्रतिशत है। राष्ट्रपति कोविंद बांग्लादेश की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने बांग्लादेशी समकक्ष एम अब्दुल के साथ व्यापक बातचीत की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने भी राष्ट्रपति कोविंद से अलग-अलग मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों और कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
गुरुवार को राष्ट्रपति ने यहां गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में विजय दिवस परेड में भाग लिया, क्योंकि बांग्लादेश पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति युद्ध में 50 साल की जीत जश्न मना रहा है।
राष्ट्रपति कोविंद ने विजय दिवस परेड में भाग लिया
परेड के दौरान एरोबेटिक्स और रक्षा हथियारों का प्रदर्शन कर सैन्य शक्ति दर्शाई गई। इस दौरान रामनाथ कोविंद के साथ बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत राष्ट्रीय परेड ग्राउंड में मंत्री और राजनयिक शामिल हुए। परेड में भारतीय सेना के तीनों अंगों से 122 सदस्यीय त्रि-सेवा दल ने भी हिस्सा लिया।
भारतीय सेना ने जैसे ही मार्च पास्ट किया, परेड देखने आए लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया और 1971 के बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को स्वीकार किया। इससे पहले राष्ट्रपति हमीद और पीएम हसीना ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारत के राष्ट्रपति द्वारा मिग-21 की प्रतिकृति भेंट करने के संबंध में विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने बताया कि मूल विमान बांग्लादेश के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थापित किया गया है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के 1,660 से ज्यादा शहीद जवानों की याद में है।