फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Kovind interacted with parents of babies who underwent liver transplant in India

राष्ट्रपति कोविंद लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले बच्चों के परिजनों मिले

Sun, 20 Oct 2019 04:56 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Oct 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
President Kovind interacted with parents of babies who underwent liver transplant in India
Philippines-India Pediatric Liver Transplant Program - फोटो : Twitter

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फिलीपींस में उन शिशुओं के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की, जिनका भारत में सफल लिवर (यकृत) ट्रांसप्लांट  किया गया। उन्होंने दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख देशों के साथ भारत से संवाद पर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


पिछले 28 महीनों में फिलीपींस के 35 शिशुओं का भारत में सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है। यह फिलीपींस-भारत बाल चिकित्सा लिवर ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के तहत हुआ। पांच दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को फिलीपींस आए राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘भारतीय चिकित्सा संस्थान फिलीपींस के चिकित्सा संस्थानों के साथ देखने के लिए काम कर रहे हैं कि इसी तरह के ट्रांसप्लांट की सफलता दर फिलीपींस में भी हो और यहां कीमत कम की जा सके। मैं खुश हूं कि फिलीपींस के साथ भारत के मिलकर काम करने से लोगों की समस्याएं व जीवनदायी परियोजनाएं उसके दायरे में आई हैं।’
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति लिवर ट्रांसप्लांट के लिए फिलीपींस के शिशुओं की सर्जरी की कहानियां सुनीं। उन्होंने बाइलरी आर्टेसिया के इलाज के लिए भारतीय चिकित्सकों द्वारा मैक्स और अपोलो अस्पताल में फिलीपींस के शिशुओं लिवर ट्रांसप्लांट किए जाने की कहानियां सुनी। फिक्की की फिलीपींस इकाई गरीब मरीजों के इलाज के लिए मदद उपलब्ध करा रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed