अमेरिका: 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर घटना स्थलों पर जाएंगे राष्ट्रपति बाइडन, आतंकी हमलों में मरने वालों को देंगे श्रद्धांजलि
आतंकी संगठन अलकायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन ने दुनिया की महाशक्ति पर हमला कर सभी को झकझोर दिया था। कुख्यात आतंकी संगठन ने अमेरिका में एक के बाद एक चंद मिनटों में चार ठिकानों पर हमले कर हजारों मासूमों को मौत के घाट उतार दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में 20 साल पहले 11 सितबंर 2001 को न्यूयार्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर समेत तीन महत्वपूर्ण जगहों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में तीन हजार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन इन स्थानों का दौरा करेंगें। व्हाइट हाउस के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 11 सितंबर, 2001 के हमलों के सभी तीन स्थानों का दौरा करेंगे और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। व्हाइट हाउस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी न्यूयॉर्क. शैंक्सविले, पेंसिल्वेनिया और अर्लिंग्टन, वर्जीनिया में स्थित पेंटागन जाकर मृतकों को श्रद्धाजंलि केंगे।
आतंकी संगठन अलकायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन ने दुनिया की महाशक्ति पर हमला कर सभी को झकझोर दिया था। कुख्यात आतंकी संगठन ने अमेरिका में एक के बाद एक चंद मिनटों में चार ठिकानों पर हमले कर हजारों मासूमों को मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, 2011 में अमेरिकी सेना ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया ।