{"_id":"60ae7c158ebc3e55570970c2","slug":"president-joe-biden-nominates-indian-american-arun-venkataraman-for-director-general-of-the-united-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : भारतीय मूल के वेंकटरमण को राष्ट्रपति बाइडन ने दो बड़े पदों के लिए किया नामित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : भारतीय मूल के वेंकटरमण को राष्ट्रपति बाइडन ने दो बड़े पदों के लिए किया नामित
Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
सार
वेंकटरमण ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के तहत वाणिज्य विभाग के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रशासन नीति के पहले निदेशक के रूप में भी कार्य किया था। इस दौरान उन्होंने दुनिया भर के बाजारों में फर्मों के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों के लिए अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रियाओं को आकार देने में मदद की।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय मूल के अरुण वेंकटरमण ने अमेरिका में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें अमेरिका के महानिदेशक के साथ-साथ विदेश वाणिज्यिक सेवा और वाणिज्य विभाग में वैश्विक बाजारों के सहायक सचिव पद के लिए नामित किया है।
विज्ञापन
वह वर्तमान में वाणिज्य सचिव के सलाहकार हैं और व्यापार एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों पर विभाग को सलाह देते हैं। बाइडन-हैरिस प्रशासन में शामिल होने से पहले, अरुण वीजा में एक वरिष्ठ निदेशक थे जहां वे डिजिटल अर्थव्यवस्था, व्यापार, कर एवं प्रतिबंधों सहित कई अंतरराष्ट्रीय नीतिगत मुद्दों को रणनीति बनाते थे।
विज्ञापन
बता दें कि वेंकटरमण ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के तहत वाणिज्य विभाग के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रशासन नीति के पहले निदेशक के रूप में दुनिया भर के बाजारों में फर्मों के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों के लिए अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रियाओं को आकार देने में मदद की थी।
विज्ञापन
US | President Joe Biden nominates Indian American Arun Venkataraman for Director-General of the United States; and Foreign Commercial Service and Assistant Secretary for Global Markets in Department of Commerce: White House
— ANI (@ANI) May 26, 2021