फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden blames foreign travel for debate debacle

US: बाइडन ने शुरुआती बहस में खराब प्रदर्शन का ठीकरा विदेश यात्रा पर फोड़ा, कहा- मैं मंच पर सो गया था

Wed, 03 Jul 2024 07:57 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2024 07:57 AM IST
सार

राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को अपने खराब बहस प्रदर्शन के लिए विदेश यात्रा को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह पिछले सप्ताह मंच पर लगभग सो ही गए थे। 
 

विज्ञापन
President Joe Biden blames foreign travel for debate debacle
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। यहां राष्ट्रपति पद के लिए दो नेताओं जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे पर हमलावर हैं। हाल ही में दोनों के बीच प्राथमिक बहस हुई थी, जिसमें कहा जा रहा कि बाइडन का प्रदर्शन काफी खराब रहा। अब यह बात खुद राष्ट्रपति ने मान ली है। हालांकि, अब खराब बहस का ठीकरा वह अपनी विदेश यात्रा पर फोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को अपने खराब बहस प्रदर्शन के लिए विदेश यात्रा को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह पिछले सप्ताह मंच पर लगभग सो गए थे। 

मैं बहुत ज्यादा होशियार नहीं था
उन्होंने वर्जीनिया में अपने अभियान को दान देने वालों से कहा, 'मैं बहुत ज्यादा होशियार नहीं था। बहस से कुछ समय पहले, मैंने दुनिया भर के देशों की दो बार यात्रा करने का फैसला किया। मैंने अपने कर्मचारियों की बात नहीं सुनी और फिर मैं लगभग मंच पर सो गया।'
विज्ञापन


इन-इन देशों की यात्रा की
बहस की तैयारी के लिए राष्ट्रपति पूरे एक सप्ताह कैंप डेविड में थे। वह वहां 20 जून को गए पहुंचे थे। बाद में 27 जून की सुबह वह अटलांटा की यात्रा के लिए निकले। उसके बाद 14 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की यात्रा से लौटे थे। इससे छह दिन पहले वह कैंप में थे। इटली की यात्रा से पहले, उन्होंने डी-डे की सालगिरह के लिए फ्रांस की यात्रा की, जो छह जून को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने मंगलवार को कहा कि यह कोई बहाना नहीं है, बल्कि सिर्फ स्पष्टीकरण है। उन्होंने अपने दानदाताओं से खराब प्रदर्शन के लिए खेद जताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है। 

रात बहुत अच्छी नहीं रही
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को स्वीकार किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए रात बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन वह जानते हैं कि चीजों को कैसे अंजाम दिया जाए और वह अगले चार साल तक देश को चलाने के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रपति को जुकाम था
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह कुछ ऐसा है जिसे राष्ट्रपति ने पिछले गुरुवार से कई बार खुद बोला है। सबसे पहले, मैं कहना चाहता हूं कि हम चिंताओं को समझते हैं। हम समझ गए हैं। राष्ट्रपति के लिए एक अच्छी रात नहीं थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं और आप में से कई बहस के दौरान पहुंचे, राष्ट्रपति को जुकाम था। उनकी आवाज कर्कश थी।'

 
उन्होंने कहा, 'आप सभी ने इसे सुना है, इसलिए आपने संपर्क किया। लेकिन मैं यह कहूंगा और राष्ट्रपति ने पिछले कुछ दिनों में यह कहा, निश्चित रूप से बहस के ठीक बाद। वह जानते हैं कि काम कैसे करना है, इसलिए नहीं कि वह ऐसा कहते हैं, बल्कि इसलिए कि उनका रिकॉर्ड इसे साबित करता है। अमेरिकी लोगों के लिए काम करते हुए करीब चार साल राष्ट्रपति का रिकॉर्ड अभूतपूर्व रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed