फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   president Jinping Promotes two Chinese naval officers amid South China Sea and Taiwan tensions

China: दो चीनी नौसैनिक अधिकारियों की पदोन्नति, दक्षिण चीन सागर और ताइवान तनाव के बीच जिनपिंग का फैसला

Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
सार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक पनडुब्बी विशेषज्ञ सहित दो नौसैनिक अधिकारियों को शीर्ष नौसैनिक कमांडरों के रूप में पदोन्नत किया है, जिसमें विवादित दक्षिण चीन सागर में चीनी नौसेना के संचालन शामिल हैं।

विज्ञापन
president Jinping Promotes two Chinese naval officers amid South China Sea and Taiwan tensions
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन सागर विवाद और ताइवान विवाग के बीच बड़ा फैसला लिया है। चीन ने दो नौसैनिक अधिकारियों को पदोन्नत किया है। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को पदोन्नति के प्रमाण-पत्र भी अधिकारियों को सौंपे हैं। पदोन्नत अधिकारियों में दक्षिणी थिएटर कमांड के राजनीतिक कमिश्नर वांग वेनक्वान और पीएलए नेवी कमांडर हू झोंगमिंग शामिल हैं। बता दें, हू एक पनडुब्बी विशेषज्ञ थे। उनके पास समुद्री क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। वे नौसेना के पहले वैश्विक मिशन सहित कई अभ्यासों में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


चीन ने अपनी शक्ति में किया विस्तार
चीनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हू की पनडुब्बी टुकड़ी को 2013 में एक दुर्लभ प्रथम श्रेणी से सम्मानित किया गया है। 2008 में हू ने पनडुब्बी का परीक्षण किया था। इस दौरान हू ने समझदारी दिखाते हुए एक गंभीर दुर्घटना को टाल दिया था। बता दें, चीन ने हाल के वर्षों में तीन विमानवाहक पोतों के साथ अपनी नौसैनिक शक्ति में काफी विस्तार किया है। पीएलए के पास तीन प्रमुख बेड़े हैं। वहीं, दक्षिण सागर बेड़े ने दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति काफी बढ़ा दी है। चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा होने का दावा करता है। चीन ने द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed