फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Duda calls on US to place nuclear weapons in Poland

Poland: पोलैंड के राष्ट्रपति ने रूस से खतरे पर जताई चिंता, अमेरिका से की परमाणु हथियार तैनात करने की अपील

Thu, 13 Mar 2025 05:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

Poland: पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने एक बार फिर अमेरिका से अपने देश में परमाणु हथियार तैनात करने की अपील की है, ताकि रूस से रक्षा हो सके। वहीं, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि पोलैंड फ्रांस के साथ बातचीत कर रहा है कि कैसे फ्रांस के परमाणु हथियारों का उपयोग रूस के खतरे से यूरोप को बचाने के लिए किया जाए।

विज्ञापन
President Duda calls on US to place nuclear weapons in Poland
आंद्रेज डूडा। - फोटो : एक्स/आंद्रेज डूडा

विस्तार

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने एक बार फिर अमेरिका से अपने देश में परमाणु हथियार तैनात करने की अपील की है, ताकि रूस को रोकने में मदद मिल सके। यह अपील इस बात का संकेत है कि मॉस्को से खतरे के कारण यह नाटो देश परमाणु सुरक्षा पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन


डूडा ने यह अपील गुरुवार को फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की। इससे पहले 2022 में भी उन्होंने अमेरिका से परमाणु हथियारों की तैनाती की अपील की थी। तब अमेरिका में जो बाइडन के नेतृत्व वाला प्रशासन था। 
विज्ञापन


पोलैंड के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार वोजीच कोलार्स्की ने भी इस अपील का समर्थन किया। उन्होंने आरएमएफ एफएम रेडियो पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि परमाणु हथियारों की तैनाती पोलैंड की सुरक्षा बढ़ाएंगे। पोलैंड नाटो का सदस्य देश है और यह यूक्रेन, बेलारूस और रूस के कलीनिनग्राद क्षेत्र से सीमा साझा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ceasefire: युद्ध विराम पर बातचीत से पहले रूस का बड़ा दांव, राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के सामने रखीं कई शर्तें


परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फ्रांस से चल रही बातचीत: डोनाल्ड टस्क
प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, डूडा के राजनीतिक विरोधी हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि पोलैंड फ्रांस के साथ इस बारे में बातचीत कर रहा है कि कैसे यूरोप को रूस के खतरे से बचाने के लिए फ्रांस के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाए। मॉस्को ने इस विचार को बहुत ही आक्रामक बताया है। 

मैक्रों ने फ्रांस और यूरोप के लिए रूस को बताया खतरा
टस्क ने यह टिप्पणी संसद में की, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह घोषणा की कि उन्होंने यूरोपीय सहयोगियों की रक्षा के लिए फ्रांस के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने पर रणनीतिक बहस शुरू करने का फैसला किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में मॉस्को को फ्रांस और यूरोप के लिए खतरा बताया। यूरोपीय संघ में फ्रांस एकमात्र परमाणु शक्ति वाला देश है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed