{"_id":"67103f205fae772b690ce1c4","slug":"president-draupadi-murmu-says-in-mauritania-indian-diaspora-key-to-goal-of-developed-india-2047-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Droupadi Murmu: 'विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की कुंजी हैं भारतीय प्रवासी', मॉरिटानिया में बोलीं राष्ट्रपति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Droupadi Murmu: 'विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की कुंजी हैं भारतीय प्रवासी', मॉरिटानिया में बोलीं राष्ट्रपति
Thu, 17 Oct 2024 04:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकचॉट (मॉरिटानिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकचॉट (मॉरिटानिया)
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:03 AM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित स्वागत समारोह में कहा, 'हम वर्ष 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में एक बहुत महत्वपूर्ण कारक है।'
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मॉरिटानिया के राष्ट्रपति औलद गजौनी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को मॉरिटानिया पहुंचीं। यहां मॉरिटानिया की राजधानी नौआकचॉट में राष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर जोर दिया। साथ ही इस लक्ष्य को प्राप्त करने में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित स्वागत समारोह में कहा, 'हम वर्ष 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में एक बहुत महत्वपूर्ण कारक है।' इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मेजबान देश का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं भारतीय समुदाय का हमेशा समर्थन करने के लिए मॉरिटानिया की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करती हूं।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रपति ने भारत और मॉरिटानिया सहयोग की क्षमता पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मॉरिटानिया के विकास में योगदान दे सकता है।
विज्ञापन
मॉरिटानिया और भारतीय सांस्कृतिक समानता को रेखांकित किया
राष्ट्रपति ने साझा मूल्यों की ओर इशारा करते हुए मॉरिटानिया और भारत के बीच सांस्कृतिक समानता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, 'मॉरिटानिया और भारत की संस्कृति के बीच कई समानताएं हैं। चूंकि कपड़े, विशेष रूप से महिलाओं के कपड़े, समान हैं, पूर्वजों के लिए सम्मान है, पारिवारिक संबंध मजबूत हैं और बच्चों को सामाजिक मूल्य सिखाए जाते हैं।'
राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय प्रवासियों के बीच होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा, 'आज मॉरिटानिया में छोटे लेकिन जीवंत और सक्रिय भारतीय समुदाय के बीच उपस्थित होना मेरे लिए वास्तव में खुशी और सम्मान की बात है।'
समारोह के बाद विदेश मंत्री ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बाद में, मॉरिटानिया के विदेश मामलों, सहयोग और मॉरिटानिया के विदेश मंत्री मोहम्मद सलेम ओल्ड मेरजोग ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। बैठक की तस्वीर साझा कर कहा, 'राष्ट्रपति ने कहा कि भारत से मॉरिटानिया की यह पहली राजकीय यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में करीबी द्विपक्षीय सहयोग की नींव रखने में मदद करेगी।'
भारत-मॉरिटानिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मॉरिटानिया समकक्ष मोहम्मद औलद गजौनी से मुलाकात की और एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू और मॉरिटानिया समकक्ष गजौनी की उपस्थिति में भारत और मॉरिटानिया के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत
इससे पहले, मॉरिटानिया की राजधानी नौआकचॉट के ओमटौन्सी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का मॉरिटानिया के राष्ट्रपति गजौनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसको लेकर राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन