फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President draupadi Murmu in Suriname said diversity of people won my heart

President: सूरीनाम में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- लोगों की विभिन्नता ने मेरा दिल जीता, अपने घर जैसा लग रहा है

Tue, 06 Jun 2023 09:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पारामरिबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पारामरिबो Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 06 Jun 2023 09:56 AM IST
सार

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपके आतिथ्य और स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत में आपके भाई-बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।

विज्ञापन
President draupadi Murmu in Suriname said diversity of people won my heart
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम दौरे पर हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आपके आतिथ्य और स्वागत से मैं अभिभूत हूं।  

विज्ञापन

स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपके आतिथ्य और स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत में आपके भाई-बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। यहां मेरी पहली यात्रा है, आज एक विशेष अवसर है। आपके यहां के विभिन्न प्रकार के पौधे, आपके यहां के वन्यजीव और आपके यहां की शुद्ध हवा से एक अच्छा वातावरण बनता है। लेकिन सूरीनाम के लोगों की विभिन्नता ने मेरा दिल जीत लिया। भारत और सूरीनाम में काफी समानताएं हैं। दोनों देशों के लोग आसानी से आपस में घुल मिल जाते हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर में ही हूं।

विज्ञापन

नागरिकों की खुशी के लिए लिया फैसला
राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है आप सभी को बताने में कि मेरी सरकार ने ओवरसीज सिटीजनशिप कार्ड के लिए पात्रता मानदंड को चौथी पीढ़ी से बढ़ाकर छठी पीढ़ी कर दिया है। जिनके पूर्वज लल्ला रुख जहाज से सूरीनाम आए थे, उनके लिए यह फैसला काफी उपयोगी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्बिया दौरे पर भी जाएंगी राष्ट्रपति  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोषी के निमंत्रण पर 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने बताया था कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति संतोखी के साथ विशेष बातचीत करेंगी और साथ ही कई गतिविधियों में भी भाग लेंगी। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जून 2023 को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की यात्रा पर जाएंगी। जुलाई 2022 में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed