फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Donald Trump threatens Russia with sanctions, tariffs if Putin doesn’t end Ukraine war

Russia-Ukraine: राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी, कहा-समझौता कर रूस जल्द रोके युद्ध

Wed, 22 Jan 2025 10:37 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 10:37 PM IST
सार

Donald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि,  यदि रूस यूक्रेन के खिलाफ तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वह रूस पर प्रतिबंध और अधिक कड़े कर देंगे।

विज्ञापन
President Donald Trump threatens Russia with sanctions, tariffs if Putin doesn’t end Ukraine war
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि रूस यूक्रेन के खिलाफ तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वह रूस पर प्रतिबंध और अधिक कड़े कर देंगे और आयात पर शुल्क लगा देंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के रूप में अपने तीसरे दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी। ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म  ट्रुथ  पर लिखा, "अगर हम जल्द ही कोई 'समझौत' नहीं करते हैं, तो मेरे पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली चीजों पर उच्च स्तर के कर, टैरिफ और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा, "चलो इस युद्ध को खत्म करते हैं, जो मेरे राष्ट्रपति रहते हुए शुरू नहीं हुआ था। हम इसे आसान तरीके से या कठिन तरीके से कर सकते हैं और आसान तरीका हमेशा बेहतर होता है। अब समय आ गया है कि हम 'सौदा करें', अब और किसी की जान नहीं जानी चाहिए। राष्ट्रपति बनने से पहले से ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि अगर वे व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो वे यूक्रेन में युद्ध को एक दिन में समाप्त कर सकते हैं। इस युद्ध की शुरुआत फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने पुतिन को बताया 'बुद्धिमान'
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को बुद्धिमान बताया। ट्रंप ने कहा, 'रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन के साथ मेरी बहुत मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने बाइडन का अनादर किया। वह लोगों का अनादर करते हैं। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।' ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह पुतिन से किसी भी समय मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर पुतिन यूक्रेन के मुद्दे पर वार्ता की मेज पर नहीं आते हैं तो वे रूस पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।


जब पत्रकारों की ओर से पूछा गया कि यदि पुतिन वार्ता की मेज पर नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा? इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसा हो सकता है। ट्रंप ने कहा, 'युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। यदि आपके पास एक सक्षम राष्ट्रपति होता, जो आपके पास नहीं था, तो युद्ध नहीं होता। यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।'  ट्रंप ने कहा कि इसके अलावा मध्य पूर्व में कभी नहीं वो हालात नहीं बनते, जो आज बने हैं, क्योंकि ईरान दिवालिया हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed