फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Biden mispronounces British PM Rishi Sunak's name, triggers memes and reactions on social media

Joe Biden: जो बाइडन की फिसली जुबान, ऋषि सुनक को बोल गए 'रशीद सनूक', सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Wed, 26 Oct 2022 07:45 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Wed, 26 Oct 2022 07:45 PM IST
सार

कुछ ट्विटर यूजर्स ने बाइडन की टिप्पणी के साथ पारंपरिक अरब पोशाक में सुनक की फोटोशॉप तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा "रशीद सनूक"।

विज्ञापन
President Biden mispronounces British PM Rishi Sunak's name, triggers memes and reactions on social media
जो बाइडन - फोटो : ani

विस्तार

व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली रिसेप्शन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नवनियुक्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नाम का गलत उच्चारण करने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार हो गई। सोमवार को स्वागत समारोह में बाइडन ने ऋषि सुनक को यूके के पहले एशियाई प्रधानमंत्री बनने की उनकी 'अभूतपूर्व उपलब्धि' पर बधाई दी। इसी दौरान वह इस तरह की चूक कर बैठे। 

विज्ञापन

सुनक के नाम का गलत उच्चारण किया
हालांकि, उन्होंने मुख्य रूप से भारतीय-अमेरिकी दर्शकों के सामने सुनक के नाम का गलत उच्चारण किया। उन्होंने ऋषि के पहले नाम के अंत में एक 'डी' जोड़ दिया और चिनूक हेलीकॉप्टर जैसा उनका उपनाम मिला दिया। 79 वर्षीय बाइडन ने कहा, हमें खबर मिली है कि रशीद सनूक अब प्रधानमंत्री हैं। उनका वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। "देखें, बाइडन ने सुनक के नाम का कत्ल कर दिया", द स्पेक्टेटर के गपशप स्तंभकार ने घटना के संक्षिप्त विवरण के साथ एक शीर्षक में लिखा।
विज्ञापन


"रशीद सनूक" ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, बाइडन का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है कि "रशीद सनूक" ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसलिए उन्हें उनका नाम जानने की जहमत नहीं उठानी पड़ी। खुद को संघवादी कार्यकर्ता, लेखक और टिप्पणीकार बताने वाले जेमी ब्रायसन जिनके हजारों फॉलोअर हैं, उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि "अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, जो यूके के आंतरिक मामलों के बारे में कभी नहीं बोलते  हैं- सोचते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री को रशीद सनूक कहा जाता है। मैं सोचता हूं कि आपको जानना चाहिए कि हमें उत्तरी आयरलैंड के बारे में बाइडन के योगदान को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने बाइडन की टिप्पणी के साथ पारंपरिक अरब पोशाक में सुनक की फोटोशॉप तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा "रशीद सनूक"। बाइडन व्हाइट हाउस पहुंचने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed