{"_id":"68792aa2eead2c223602b4b8","slug":"preparing-to-deport-immigrants-taking-advantage-of-medicaid-enrollee-trump-admin-handed-over-data-to-ice-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले रहे अप्रवासियों के निर्वासन की तैयारी, ट्रंप प्रशासन ने ICE को सौंपा डाटा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले रहे अप्रवासियों के निर्वासन की तैयारी, ट्रंप प्रशासन ने ICE को सौंपा डाटा
Thu, 17 Jul 2025 10:24 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:24 PM IST
सार
मेडिकेयर एवं मेडिकेड सेवा केंद्रों और होमलैंड सुरक्षा विभाग के बीच सोमवार को एक समझौता हुआ। इसके बाद आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग को देश के 7.9 करोड़ मेडिकेड नामांकित लोगों का डाटा सौंपा गया। इसमें बीमित लोगों का घर का पता और जातीयता की जानकारी शामिल है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका से अब सरकारी स्वास्थ्य बीमा (मेडिकेड) सुविधा का लाभ ले रहे अप्रवासियों के निर्वासन की तैयारी है। ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग को देश के 7.9 करोड़ मेडिकेड नामांकित लोगों का डाटा सौंपा है। इसमें इन लोगों का घर का पता और जातीयता की जानकारी शामिल है। बताया जा रहा है इसके जरिये उन अप्रवासियों का पता लगाया जाएगा जो अमेरिका में कानूनी रूप से नहीं रह रहे हैं।
एपी के हवाले से बताया गया कि मेडिकेयर एवं मेडिकेड सेवा केंद्रों और होमलैंड सुरक्षा विभाग के बीच सोमवार को यह समझौता हुआ। इसमें कहा गया कि यह जानकारी आईसीई अधिकारियों को देश भर में विदेशियों के स्थान का पता लगाने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें: इस्राइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'सीरिया में हमने कार्रवाई की और आगे भी करेंगे'
विज्ञापन
हालांकि कुछ सांसदों और कुछ सीएमएस अधिकारियों ने निर्वासन अधिकारियों के कुछ राज्यों के मेडिकेड नामांकित व्यक्तियों के डेटा तक पहुंच की वैधता को चुनौती दी है। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य मेडिकेड कार्यक्रम में अनुचित तरीके से नामांकित लोगों को बाहर निकालना है। जबकि समझौते से साफ है कि निर्वासन अधिकारी स्वास्थ्य डाटा के साथ क्या करना चाहते हैं?
ये भी पढ़ें: जापान की निर्यात पर अमेरिका के टैरिफ का असर, ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित
समझौते में कहा गया है कि डाटा आईसीई को लोगों की पहचान और स्थान की जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देगा। एचएचएस के प्रवक्ता एंड्रयू निक्सन ने समझौते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सहायक सचिव, ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने एक बयान में कहा कि दोनों एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए एक पहल पर विचार कर रही हैं कि अवैध विदेशियों को मेडिकेड लाभ न मिलें जो कानून का पालन करने वाले अमेरिकियों के लिए हैं। ट्रंप की निर्वासन नीति के बाद से अमेरिका में लगातार कार्रवाई जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन