फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Preparations underway in Paris for the Bastille Day Parade, PM Modi has been invited as the Guest of Honour

बैस्टिल डे: पेरिस में तैयारियां जोरों पर, भारतीय सेना के तीनों अंगों का अभ्यास, नौसेना कमांडर ने कही ये बात

Wed, 12 Jul 2023 11:14 AM IST
देव कश्यप एएनआई, पेरिस (फ्रांस)।
एएनआई, पेरिस (फ्रांस)। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Jul 2023 11:14 AM IST
सार

भारत की थल, जल और वायु सेना के दल ने बैस्टिल डे परेड के लिए बुधवार को अभ्यास सत्र आयोजित किया। दल ने 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' की धुन पर मार्च किया। 

विज्ञापन
Preparations underway in Paris for the Bastille Day Parade, PM Modi has been invited as the Guest of Honour
पेरिस में भारत के तीनों सेना के वरिष्ठ अधिकारी। - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 14 जुलाई को होने वाले बैस्टिल डे परेड के लिए तैयारियां जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बुधवार को पेरिस में बैस्टिल डे परेड की रिहर्सल में भारत की तीनों सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


 


फ्रांसीसी एयरफोर्स के कर्नल थिएरी (Thierry, Colonel of French Airforce) ने पीएम मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, बैस्टिल डे परेड पर जब मैं और मेरे सैनिक काम कर रहे होंगे, तो हम आपके प्रधानमंत्री और हमारे फ्रांसीसी राष्ट्रपति की ओर देखेंगे। यह बहुत भावुक कर देने वाला उदाहरण है क्योंकि हम उनसे लगभग 30 मीटर की दूरी पर होंगे... इसलिए यह बहुत प्रभावित करने वाला पल होगा।


 


भारत की थल, जल और वायु सेना के दल ने बैस्टिल डे परेड के लिए बुधवार को अभ्यास सत्र आयोजित किया। दल ने 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' की धुन पर मार्च किया। भारतीय नौसेना के कमांडर प्रतीक कुमार ने कहा कि "यह न केवल सशस्त्र बलों के लिए बल्कि भारत के पूरे लोगों के लिए एक महान भावना है कि हमें फ्रांसीसी सरकार के प्रतिष्ठित कार्यक्रम बैस्टिल डे में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। हमें खुशी है कि हम थल सेना, नौसेना और वायु सेना की त्रि-सेवा टुकड़ी के हिस्से के रूप में यहां मौजूद हैं।

प्रतीक कुमार ने आगे कहा कि साथ ही पर्सन-टू-पर्सन के संदर्भ में, हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। जिस दिन से हम यहां आए हैं, उस दिन से हमारा लोकाचार, हमारा सौहार्द बढ़ रहा है और यह देखना शानदार है कि हमारे बीच अच्छा तालमेल में हैं और हम जो कहते हैं और वे जो कहते हैं वह सब एक-दूसरे से मेल खाता है। उन्होंने बताया कि संयुक्त फ्लाईपास्ट में राफेल भी मौजूद होगा।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed