ईरान के खिलाफ UAE का बड़ा एलान: होर्मुज के लिए मैदान में उतरेगी अमीराती नौसेना, टास्क फोर्स बनाने में जुटा!
खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के बादलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक बड़ा दांव चला है। होर्मुज की नाकेबंदी से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, जिसे देखते हुए यूएई अब अंतरराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार है। दुनिया की 20% तेल सप्लाई बहाल करने के लिए अब कूटनीति के साथ-साथ समुद्र में सैन्य शक्ति के प्रदर्शन की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक बहुराष्ट्रीय समुद्री टास्क फोर्स में हिस्सा लेगा। यूएई दर्जनों देशों को एक 'होर्मुज सुरक्षा बल' बनाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है, जिससे इस समुद्री रास्ते को ईरानी हमलों से बचाया जा सके और जहाजों को सुरक्षा दी जा सके।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्षेत्र में इस्राइल सहित अन्य देशों की तुलना में यूएई को ईरानी हमलों का ज्यादा सामना करना पड़ा है। वहीं, अमेरिका के कई सहयोगियों ने कहा कि होर्मुज को खोलने के लिए जहाज भेजने की उनकी कोई तत्काल योजना नहीं है। इस तरह, उन्होंने होर्मुज जलमार्ग को खुला रखने के लिए सैन्य सहायता की ट्रंप की अपील को ठुकरा दिया है।
ये भी पढ़ें:- Washington Airport: वॉशिंगटन में उड़ानों पर लगा ब्रेक, एयर ट्रैफिक सेंटर में रसायनिक दुर्गंध से ठप हुआ आसमान
संयुक्त राष्ट्र ने भी शुरू की है पहल
रायटर्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए प्रस्तावों पर बातचीत शुरू कर दी है, जिसमें बहरीन का एक मसौदा भी शामिल है, जो सभी आवश्यक साधनों के उपयोग को अधिकृत करेगा।
ये भी पढ़ें:- मौत के बाद जीवन: वैज्ञानिकों ने जाम्बी कोशिकाओं को किया जिंदा, जीनोम ट्रांसप्लांट के जरिये असंभव को किया संभव
यूएई की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है होर्मुज
पिछले सप्ताह, यूएई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयास में यूएई शामिल हो सकता है, क्योंकि ईरान ने जहाजों के लिए इस जलमार्ग को लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया था। यह जलमार्ग यूएई की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच जारी भीषण तनाव ने इस समुद्री रास्ते को लगभग बंद कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से ईरान ने इस संकरे रास्ते पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिससे दुनिया भर में होने वाली तेल और एलएनजी (LNG) की सप्लाई 90% तक ठप हो गई है।
यूएई का कड़ा रुख
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई के सुल्तान अल-जाबेर ने ईरान की इस हरकत को सीधे तौर पर 'आर्थिक आतंकवाद' बताया है। उनका मानना है कि इस नाकेबंदी से केवल पश्चिम एशिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की रसोई और गाड़ियों का बजट बिगड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी है।
सैन्य गठबंधन की तैयारी
रिपोर्टों के अनुसार, यूएई अब केवल कागजों पर विरोध दर्ज नहीं कराएगा। वह अपनी आधुनिक नौसेना को उस बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स में तैनात करने की योजना बना रहा है। यह टास्क फोर्स कमर्शियल जहाजों को हथियारों के साये में सुरक्षा देगी। यूएई दर्जनों देशों के साथ मिलकर एक ऐसा 'होर्मुज सुरक्षा बल' बनाने की वकालत कर रहा है, जो ईरानी खतरों, ड्रोनों और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे सके।
कूटनीतिक मोर्चे पर घेराबंदी
इतना ही नहीं, यूएई और बहरीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी एक प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। इस प्रस्ताव का उद्देश्य 'सभी जरूरी कदम' उठाकर समुद्री व्यापार को सुरक्षित करना है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि रूस और चीन इस मामले में वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे स्थिति और भी पेचीदा हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.