फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prague university mass shooting gunman david kozak was excellent student killed father before czeck republic

Prague Shooting: यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने वाला छात्र था पढ़ाई में तेज, पिता की हत्या के बाद किया नरसंहार

Fri, 22 Dec 2023 09:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्राग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्राग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 22 Dec 2023 09:26 AM IST
सार

पुलिस का दावा है कि रूस के स्कूल में हुई मास शूटिंग के हमले से आरोपी प्रेरित था। जिसमें 14 साल के रूसी हमलावर ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी थी और पांच अन्य को घायल कर दिया था। 

विज्ञापन
prague university mass shooting gunman david kozak was excellent student killed father before czeck republic
मास शूटिंग के बाद जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेक गणराज्य की राजधानी प्राग की यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है। इस हमले में 20 लोग घायल भी हुए हैं। हमलावर भी मारा गया है। हमलावर के शव पर गहरे घाव हैं हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर ने खुद को गोली मारी या फिर वह पुलिस के साथ हुई फायरिंग में ढेर हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि आरोपी हमलावर की पहचान 24 साल के यूनिवर्सिटी के छात्र डेविड कोजाक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


कौन था प्राग का हमलावर डेविड कोजाक
शुरुआती जांच में पता चला है कि डेविड कोजाक प्राग की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में पोलिश इतिहास की पढ़ाई कर रहा था। प्राग पुलिस के चीफ मार्टिन वोंदरासेक ने बताया कि हमलावर छात्र पढ़ाई में काफी तेज था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कई आधुनिक हथियारों के लाइसेंस थे और जब वह यूनिवर्सिटी में हमला करने पहुंचा था तो उसके पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोलियां थी। इससे साफ है कि वह पूरी योजना बनाकर नरसंहार के इरादे से ही यूनिवर्सिटी पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि आरोपी विदेश में हुई ऐसी ही एक घटना से प्रेरित था। पुलिस का दावा है कि रूस के स्कूल में हुई मास शूटिंग के हमले से आरोपी प्रेरित था। जिसमें 14 साल के रूसी हमलावर ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी थी और पांच अन्य को घायल कर दिया था। 


नरसंहार से पहले अपने पिता की हत्या की
आरोपी हमलावर प्राग से कुछ दूरी पर स्थित होसटोन इलाके का निवासी था। प्राग पुलिस ने बताया कि जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो वहां आरोपी के पिता का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि हमलावर ने यूनिवर्सिटी में मास शूटिंग से पहले घर में अपने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने पिता की हत्या के बाद ही खुद की जान लेने की कोशिश की थी। हालांकि बाद में उसने यूनिवर्सिटी पहुंचकर वीभत्स घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर की तलाशी लेने पर उन्हें शक है कि 15 दिसंबर को हुई एक व्यक्त और उसकी दो महीने की बेटी की हत्या भी डेविड कोजाक ने ही की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed