फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PPP senator says Imran Khan become security risk for country and should be banned from going abroad

घर में घिरे इमरान खान, विपक्षी सांसद ने कहा-विदेशी दौरा देश के लिए खतरा, लगे रोक

Fri, 27 Sep 2019 10:01 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 27 Sep 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
PPP senator says Imran Khan become security risk for country and should be banned from going abroad
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जहां कश्मीर मुद्दे पर अतंरराष्ट्रीय सहयोग की आस कर रहे हैं मगर उन्हें कहीं से भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही है। हर जगह मुंह की खाने के बाद अब उनका अपने ही देश में विरोध शुरू हो गया है। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने गुरुवार को कहा कि इमरान खान देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और उनके अतंरराष्ट्रीय दौरों पर प्रतिबंध लगना चाहिए क्योंकि दौरों के दौरान दिए अपने गैर जिम्मेदाराना बयान ने उन्होंने देश को नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


पीपीपी के वरिष्ठ सांसद मुस्तफा नवाज खोखर ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दुनिया में पाकिस्तान का पक्ष रखने की बजाय इमरान खान अपने ही मुल्क के खिलाफ बोल रहे हैं, जिसके कारण भारतीय मीडिया में पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहा है। सांसद का गुस्सा भी जायज है क्योंकि वैश्विक मंचों पर पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान को मात खानी पड़ी है।
विज्ञापन


खोखर ने कहा, 'अपनी ईरान यात्रा के दौरान उन्होंने अपने मुल्क पर आतंकी देश होने का आरोप लगाया था और अब एक बार फिर उन्होंने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सेना और आईएसआई पर अल-कायदा को प्रशिक्षण देने की बात कही जो देश के लिए नुकसानदायक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने सोमवार को न्यूयॉर्क में काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने 9/11 आतंकी हमलों के बाद अमेरिका का साथ देकर बहुत बड़ी भूल की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कहने पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने अल-कायदा को प्रशिक्षण दिया। अपना काम खत्म होने के बाद अमेरिका वहां से चला गया। इससे पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को 200 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

प्रधानमंत्री खान के बयानों की आलोचना करते हुए पीपीपी के सांसद ने कहा कि कम से कम खान को विदेश में प्रेस कांफ्रेंस करने या भाषण देने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी खुद प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं इसलिए उनपर विश्वास नहीं किया जा सकता। ऐसा संभव है कि वह जानबूझकर खान को गलत रास्ते पर ले जा रहे हों।'


खोखर ने आगे कहा कि किसी देश का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति द्वारा दिया गया यह बड़ा गैरजिम्मेदाराना बयान है। जिसमें उन्होंने अपने देश की सेना और प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी पर कल कायदा को प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को यह समझने की जरुरत है कि कंटेनर और अंतरराष्ट्रीय मंच में फर्क होता है। उनकी विदेश यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed