फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Powerful explosions shake Ukraine Zaporizhzhia nuclear power plant area

Russia Ukraine War: विस्फोटों से हिला जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र, IAEA महानिदेशक ने जताई चिंता

Sun, 20 Nov 2022 06:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 20 Nov 2022 06:14 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक ने रविवार को चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक दर्जन से अधिक विस्फोटों ने ज़ापोरिज़्ज़िया संयंत्र को हिलाकर रख दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्र के स्थल पर विस्फोट हुआ, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
Powerful explosions shake Ukraine Zaporizhzhia nuclear power plant area
जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र - फोटो : twitter/KyivPost

विस्तार

पिछले नौ माह से रूस और यूक्रेन लगातार एक दूसरे पर बमबारी कर रहे हैं। दोनों के बीच कई बार बातचीत से सुलह की कोशिशें की गईं, लेकिन वे विफल रहीं। इस बीच, रविवार को खबर आई है कि यूक्रेन का जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के इलाके को विस्फोटों और गोलीबारी ने हिला दिया। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि  इस तरह के हमलों से एक बड़ी परमाणु आपदा का खतरा है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक ने कहा कि वहां परमाणु दुर्घटना को रोकने में मदद के उपायों की तत्काल आवश्यकता है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक ने रविवार को चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक दर्जन से अधिक विस्फोटों ने ज़ापोरिज़्ज़िया संयंत्र को हिलाकर रख दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्र के स्थल पर विस्फोट हुआ, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जो कोई भी इसके पीछे है, उसे इसे तुरंत रोकना चाहिए।  
विज्ञापन


सुनक पहुंचे थे यूक्रेन
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पिछले नौ महीनों से भी ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के खत्म होने का कोई संकेत फिलहाल नहीं दिख रहा। इस बीच, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक शनिवार को यूक्रेन पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और बड़ा एलान कर दिया। सुनक ने घोषणा करते हुए कहा कि ब्रिटेन, रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की मदद करना जारी रखेगा। इतना ही नहीं सुनक ने यूक्रेनी नागरिकों और इंफ्रास्ट्रक्चर को रूसी हमलों से बचाने में मदद करने के लिए एयर डिफेंस पैकेज का भी एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेलेंस्की ने आभार था जताया
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सुनक से मुलाकात का वीडियो इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किया है। जेलेंस्की ने ब्रिटेन के लगातार समर्थन के लिए आभार जताया है। कहा है कि आप जैसे मित्रों के सहयोग से यूक्रेन को युद्ध में अपनी जीत का भरोसा है-हम अपनी आजादी को बचाए रखने में कामयाब होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed