{"_id":"602411a5ddc21013f57954c8","slug":"powerful-earthquake-in-northern-new-zealand-region-into-deep-sea-tsunami-warning-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी
Wed, 10 Feb 2021 10:32 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र स्थित गहरे समुद्र में बुधवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिस कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई और इसका केंद्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में स्थित था। बताया जा रहा है कि इस सुनामी का असर न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक हो सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुनामी चेतावनी जारी की गई और फिर अमेरिकन समोआ के लिए इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन