{"_id":"64aace99ea6689e68d07a7be","slug":"pope-francis-names-21-new-cardinals-including-prelates-based-in-hong-kong-and-jerusalem-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vatican City: पोप फ्रांसिस ने की 21 नए कार्डिनल की घोषणा; 30 सितंबर को औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे पद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Vatican City: पोप फ्रांसिस ने की 21 नए कार्डिनल की घोषणा; 30 सितंबर को औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे पद
Sun, 09 Jul 2023 08:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 09 Jul 2023 08:43 PM IST
सार
कार्डिनल वेटिकन के वित्त सहित शिक्षण और प्रशासन के मामलों पर पोंटिफ के सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं। वहीं, उनका सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य अगले पोप का चुनाव करना है। फ्रांसिस ने अपने 10 साल के पोप के कार्यकाल में कई बैचों में नए कार्डिनल नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस
- फोटो : twitter.com/Pontifex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोप फ्रांसिस ने रविवार को जनता के सामने 21 नए कार्डिनल (कैथोलिक चर्च के प्रमुख) के नामों का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नए कार्डिनल 30 सितंबर को एक समारोह के दौरान औपचारिक रूप से अपना पद ग्रहण करेंगे। नए कार्डिनल में हांगकांग और येरुशलम के धर्माधिकारी भी शामिल हैं। इन देशों में कैथोलिक ईसाई धर्म को मानने वाले बहुत कम संख्या में हैं।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर स्क्वायर में जनता के सामने अपनी पारंपरिक साप्ताहिक उपस्थिति के दौरान ये एलान किया। इन 21 लोगों में वेटिकन के प्रमुख पदों पर आसीन कई धर्माधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें अर्जेंटीना के ला प्लाटा के आर्चबिशप, आर्चबिशप विक्टर मैनुअल फर्नांडीज भी शामिल हैं। उनके अलावा, नए कार्डिनलों में हांगकांग के बिशप स्टीफन सॉ-यान चाउ और मध्य पूर्व में वेटिकन के शीर्ष अधिकारी, येरूशलम के लैटिन पैट्रिआर्क मोनसिग्नोर पियरबेटिस्टा पिज्जाबल्ला भी शामिल हैं। कार्डिनल के लिए चुने गए अन्य चर्च सदस्यों में केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका और पेनांग, मलेशिया, पोलैंड, जुबा, दक्षिण सूडान के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
नए कार्डिनलों के नामों का एलान करने से पहले पोप फ्रांसिस ने आशा जताई कि इस्राइल और फिलीस्तीन के अधिकारी हिंसा को खत्म करने के लिए सीधी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि कार्डिनल वेटिकन के वित्त सहित शिक्षण और प्रशासन के मामलों पर पोप के सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं। वहीं, उनका सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य अगले पोप का चुनाव करना है। फ्रांसिस ने अपने 10 साल के पोप के कार्यकाल में कई बैचों में नए कार्डिनल नियुक्त किए हैं। 21 नए कार्डिनलों में से अठारह 80 वर्ष से कम उम्र के हैं और कॉन्क्लेव में मतदान करने के पात्र होंगे।