{"_id":"63e71e6c0fe9fcaf990490c2","slug":"pope-francis-faces-criticism-after-benedict-death-over-vatican-city-catholic-church-future-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vatican City: ईसाई धर्म के केंद्र वैटिकन सिटी में ही बढ़ा पोप फ्रांसिस का विरोध, किताब में लगाए गए गंभीर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Vatican City: ईसाई धर्म के केंद्र वैटिकन सिटी में ही बढ़ा पोप फ्रांसिस का विरोध, किताब में लगाए गए गंभीर आरोप
Sat, 11 Feb 2023 12:29 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:29 PM IST
सार
कैथोलिक चर्च का प्रशासन करने वाली शाखा रोमन कुरिया भी पोप फ्रांसिस की आलोचना कर चुकी है और उन्हें अधिनायकवादी बता चुकी है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलियन कार्डिनल जॉर्ज पेल ने भी एक नोट लिखकर पोप फ्रांसिस की आलोचना की थी।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस
- फोटो : twitter.com/Pontifex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोप फ्रांसिस को इन दिनों वेटिकन सिटी में ही विरोध झेलना पड़ रहा है। पोप फ्रांसिस के विरोधी उनकी विदेशी संबंधों और उनके द्वारा किए जा रहे बदलावों को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। बीते दिनों पूर्व पोप बेनेडिक्ट का बीती 31 दिसंबर को 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व पोप बेनेडिक्ट के निधन के बाद उनके करीबी सहयोगी जॉर्ज गेनस्वेन ने खुलासा किया कि बेनेडिक्ट, पोप फ्रांसिस द्वारा धार्मिक रीतियों में किए जा रहे कुछ बदलावों से चिंतित थे।
विज्ञापन
बता दें कि पोप फ्रांसिस को इससे पहले भी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। कैथोलिक चर्च का प्रशासन करने वाली शाखा रोमन कुरिया भी पोप फ्रांसिस की आलोचना कर चुकी है और उन्हें अधिनायकवादी बता चुकी है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलियन कार्डिनल जॉर्ज पेल ने भी एक नोट लिखकर पोप फ्रांसिस की आलोचना की थी। बता दें कि जॉर्ज पेल पर बच्चों के यौन शोषण के आरोप लगे थे। फिलहाल उनका भी निधन हो चुका है। अब जर्मन कार्डिनल गेरार्ड मुलर ने एक किताब प्रकाशित की है। इस किताब को लेकर हंगामा हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कैथोलिक चर्च के भविष्य को लेकर वैश्विक तौर पर मंथन हो रहा है, जिसकी शुरुआत साल 2021 में पोप फ्रांसिस ने ही की थी। इस मंथन में चर्च में महिलाओं को भी जगह देने, बाल यौन शोषण के मामलों से निपटना और पादरियों की शादी, एलजीबीटी समुदाय को चर्च में स्वागत करने जैसे मामलों पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन