फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Francis announced names of 21 new Cardinals including 2 Indian church members news in Hindi

Vatican City: पोप फ्रांसिस ने घोषित किए 21 नए कार्डिनल, यह उपाधि पाने वालों में दो भारतीय भी शामिल

Sun, 29 May 2022 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 May 2022 11:02 PM IST
सार

पोप फ्रांसिस ने कहा कि 27 अगस्त को 'कंसिस्टरी' का आयोजन किया जाएगा। इसे चर्च के सदस्यों को कार्डिनल के रूप में पदोन्नत करने वाले समारोह के तौर पर जाना जाता है। 

विज्ञापन
Pope Francis announced names of 21 new Cardinals including 2 Indian church members news in Hindi
Pope Francis - फोटो : File

विस्तार

पोप फ्रांसिस ने भारत और मंगोलिया समेत अन्य देशों के लिए 21 नए कार्डिनल घोषित किए। रविवार को एलान किया गया कि इस साल अगस्त में वेटिकन सिटी में आयोजित होने वाले एक समारोह में चर्च के 21 सदस्यों को कार्डिनल के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कार्डिनल के पद पर प्रोन्नति पाने वाले 21 लोगों में दो भारतीय भी हैं। इनमें एक गोवा व दमाओ के आर्चबिशप फिलिप नेरी एंटोनियो सेबास्टियो डि रोजारियो फेराओ और दूसरे हैदराबाद के आर्चबिशप एंथनी पूला हैं।
विज्ञापन


रविवार को रेजिना कोएली के समापन पर पोप फ्रांसिस ने कहा कि 27 अगस्त को 'कंसिस्टरी' का आयोजन किया जाएगा। इसे चर्च के सदस्यों को कार्डिनल के रूप में पदोन्नत करने वाले समारोह के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार पोप से लाल हैट पाने वाले चर्च के सदस्यों में दो भारत के होंगे। जबकि एक-एक सदस्य मंगोलिया, घाना, नाइजीरिया, सिंगापुर, पूर्वी तिमोर, पराग्वे और ब्राजील का होगा। 


सेंट पीटर्स स्क्वायर में रविवार के अपने पारंपरिक संबोधन के अंत में पोप फ्रांसि ने नए कार्डिनल के नामों का एलान किया। कम से कम 16 नए कार्डिनल की उम्र 80 साल से कम है, जिससे वे गुप्त सम्मेलन में अगले पोप के चयन के लिए मतदान करने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed