फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Polls can't take place without govt's support: B'desh election body chief

Bangladesh: 'सरकार के समर्थन के बिना नहीं हो सकते चुनाव...', बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान

Sat, 21 Jun 2025 04:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Jun 2025 04:14 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव सरकार के सहयोग के बिना नहीं हो सकते। चुनाव आयोग कितना भी स्वतंत्र हो, लेकिन उसे कानून-व्यवस्था और प्रशासन का सहयोग जरूरी है।

विज्ञापन
Polls can't take place without govt's support: B'desh election body chief
बांग्लादेश चुनाव आयोग - फोटो : फेसबुक/बांग्लादेश चुनाव आयोग सचिवालय

विस्तार

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीर उद्दीन ने शनिवार को कहा कि सरकार चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय भूमिका निभाती है। इसके समर्थन के बिना चुनाव कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष चुनाव निकाय को कितना भी स्वतंत्र क्यों न कहा जाए, लेकिन बिना सरकार के समर्थन के चुनाव कराना संभव नहीं है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अमेरिका जंग में शामिल हुआ तो इसके खतरों से कोई नहीं बच पाएगा', ईरान की धमकी
विज्ञापन


ढाका ट्रिब्यून अखबार ने नसीर उद्दीन के हवाले से कहा, हमें चुनाव कराने के लिए सरकार के सहयोग की जरूरत पड़ती ही है। उन्होंने आगे कहा कि आयोग को चुनाव कराने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, प्रशासन और इसके अधिकारियों से सहयोग की जरूरत होती है। नसीर उद्दीन ने यह टिप्पणी राजधानी ढाका में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सरकार से बना रहता है औपचारिक और अनौपचारिक संपर्क'
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार के बीच लगातार संवाद नहीं होता, लेकिन 'औपचारिक और अनौपचारिक' दोनों तरीकों से संपर्क बना रहता है। बीडीन्यूज4 न्यूज पोर्टल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के हवाले से कहा, 'संपर्क के कई तरीके हैं और हम सरकार के कई सुधार और प्रशासनिक कार्यों में शामिल हैं। समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।' 

ये भी पढ़ें: 'हांगकांग की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा अभी भी मौजूद', चीन के प्रशासनिक अधिकारी ने जताई आशंका

चुनाव की तारीखों को लेकर क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
जब उनसे चुनाव की तारीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम समय आने पर चुनाव की तारीख की घोषणा करेंगे, तब आप जान जाएंगे। एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जब समय आएगा, सब पता चल जाएगा... हमारे पास एक ऑपरेशनल प्लान है — लेकिन मैं उसे रोडमैप नहीं कहूंगा।' इस महीने की शुरुआत में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने घोषणा की थी कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अगले साल अप्रैल के पहले हिस्से में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed