फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police shut down one of the most dangerous cyber market dealing in stolen identities Europol

Europol: यूरोपोल ने सबसे खतरनाक साइबर बाजार पर लगाया ताला, चोरी किए गए डाटा को दुनियाभर के हैकर्स को बेचते थे

Thu, 06 Apr 2023 07:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, द हेग
एएनआई, द हेग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 07:21 AM IST
सार

17 देशों को शामिल करते हुए ऑपरेशन को अंजाम देने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसी ने मंगलवार को जेनेसिस मार्केट को बंद कर दिया और इसके बुनियादी ढांचे को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Police shut down one of the most dangerous cyber market dealing in stolen identities Europol
हैकर्स(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पुलिस ने सबसे खतरनाक बाजार को हटा दिया है, जो दुनिया भर में हैकर्स को लोगों का डाटा चोरी कर बेचते था। 17 देशों को शामिल करते हुए ऑपरेशन को अंजाम देने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसी ने मंगलवार को जेनेसिस मार्केट को बंद कर दिया और इसके बुनियादी ढांचे को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


इस अंतरराष्ट्रीय स्वीप का नेतृत्व यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और डच नेशनल पुलिस (पॉलिटि) ने किया था, जिसमें कार्रवाई के दिन यूरोपोल के मुख्यालय में दुनिया भर में किए जा रहे विभिन्न प्रवर्तन उपायों का समन्वय करने के लिए एक कमांड पोस्ट स्थापित किया गया था। बयान के अनुसार, हैकर्स के खिलाफ दुनियाभर में एक साथ कार्रवाई की गई, जिससे 119 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा 208 संपत्तियां जब्त की गई।
विज्ञापन


यूरोपोल के बयान के अनुसार, जेनेसिस मार्केट को सबसे बड़े आपराधिक सुविधाकर्ताओं में से एक माना जाता था, जिसके निष्कासन के समय 1.5 मिलियन से अधिक बॉट लिस्टिंग कुल 2 मिलियन से अधिक पहचान थी। जेनेसिस विशेष रूप से डिजिटल प्रोडक्ट्स को बेचने का काम काम करता है, खासतौर से मालवेयर सॉफ्टवेयर से प्रभावित कंप्यूटर से निकाले गए ब्राउजर फिंगरप्रिंट्स। इन फिंगरप्रिंट्स में अक्सर कुकीज़, इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस, क्रेडेंशियल्स और अन्य ब्राउज़र या ऑपरेटिंग सिस्टम की डीटेल्स शामिल होती हैं और इन्हीं का इस्तेमाल साइबर अपराध करने वाले लोग एंटी फ्रॉड सॉल्यूशन को बायपास करने के लिए करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed