फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   police recovered explosives from mosque backyard, two people arrested in Saudi Arabia ober IS links

श्रीलंका धमाके: मस्जिद के पीछे मिले विस्फोटक, सऊदी में दो लोग गिरफ्तार 

Sat, 04 May 2019 02:39 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 May 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
police recovered explosives from mosque backyard, two people arrested in Saudi Arabia ober IS links
धमाकों के बाद रोती महिला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

श्रीलंका पुलिस का कहना है कि उसे मस्जिद के पिछले हिस्से से तीन देसी बम और 100 ग्राम अमोनिया दबा हुआ मिला है। यह विस्फोटक शुक्रवार रात को वेलिपेन्ना से स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि विस्फोटकों की बरामदगी के बाद 42 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने माउंट लाविनिया के पीरीवेना मावथ के एक घर से उच्च तकनीक वाले 16 सर्किट बोर्ड, 16 सिम कार्ड्स, बहुत सी सीडी, कंप्यूटर उपकरण और कार जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार प्रत्येक सर्किट बोर्ड में 12 सिम कार्ड रखने की क्षमता थी। इन चीजों के साथ एक 52 साल के शख्स को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


यह बरामदगी ऐसे समय पर हुई है जब ताजा धमाकों की आशंका के चलते अधिकारियों ने राजधानी में साप्ताहांत को रद्द कर दिया है। कोलंबो के प्रवक्ता फादर एडमंड तिलकरत्ने ने कहा कि यह निर्णय कोलंबो के मुख्य पादरी कार्डिनल मालकोल्म रंजीत ने लिया है। उन्होंने शनिवार और रविवार के मासिस (जनसमूह) को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम मौलाना रीला है जो आईएस प्रेरित और श्रीलंका हमलों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम का बहनोई है और दूसरा उसका साथी है जिसका नाम शहनावाज है। इन्हें पिछले हफ्ते भारतीय खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

हाशिम नेशनल तौहीद जमात का मुखिया था और उस समूह का सदस्य था जिसने श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जिम्मेदारी ली थी। हमलों से पहले भारत ने श्रीलंका को कई चेतावनी जारी की थी लेकिन उसे नजरंदाज किया गया।


भारतीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वह अपने सऊदी समकक्षों के संपर्क में हैं। वह इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि श्रीलंका हमलों के पीछे जिम्मेदार आईएस और केरल (कासरगोड़), कोयंबटूर (तमिलनाडु) के मॉड्यूल के बीच कोई लिंक तो नहीं है। इसके लिए एक टीम को सऊदी अरब भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed