{"_id":"65719b719af983193c05406a","slug":"police-in-canada-evacuate-hindi-moviegoers-at-three-theatres-after-unknown-substance-sprayed-into-air-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा के थिएटर्स में नकाबपोश लोगों ने की चौंकाने वाली हरकत, मौके से हुए फरार; सभी लोगों को निकाला बाहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा के थिएटर्स में नकाबपोश लोगों ने की चौंकाने वाली हरकत, मौके से हुए फरार; सभी लोगों को निकाला बाहर
Thu, 07 Dec 2023 03:49 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:49 PM IST
सार
कनाडा के अलग-अलग क्षेत्र में स्थित थिएटर में नकाबपोश आरोपियों ने अज्ञात पदार्थ का छिड़काव किया। जिसके बाद से वहां हड़कम्प मच गया। पुलिस ने सभी लोगों को थिएटर से बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाहर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
थिएटर (प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कनाडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कनाडा के ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में तीन अलग-अलग इलाकों में चल रही भारतीय फिल्म देखने वालों को पुलिस ने सिनेमाघर से बाहर निकाला। आरोप है कि नकाबपोश लोगों द्वारा सिनेमाघर में अज्ञात पदार्थ का छिड़काव किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना रात करीब नौ बजे हुई। मास्क और हुड पहने दो लोगों सिनेमाघर पहुंचे और वहां अज्ञात छिड़काव करने लगे, जिसके बाद हिंदी फिल्म देखने आए लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस घटना के कारण कई लोगों को खांसी तक की समस्या होने लगी।
सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उस दौरान तकरीबन 200 से अधिक लोग भीतर मौजूद थे, जब इस घटना को अंजाम दिया गया। अज्ञात छिड़काव के कारण परेशान लोगों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर घायल होने की कोई घटना नहीं है। पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्ध आरोपी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
यॉर्क पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह सभी घटनाएं आरोपियों द्वारा एक ही शाम को अंजाम दी गई। हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह तीनों घटनाएं एक ही समय में हुई या नहीं। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटनाएं यॉर्क और टोरंटो क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।