फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Poignant picture of Ukraine war, Dog moaning by sitting near dead body of owner in Kyiv

यूक्रेन जंग की मार्मिक तस्वीर : शर्मसार होती मानवता पर भारी कुत्ते की वफादारी, मालिक के शव के पास बैठा, कर रहा विलाप

Tue, 05 Apr 2022 11:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Apr 2022 11:55 AM IST
सार

यह तस्वीर यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाके की बताई गई है। पूर्वी यूरोप के मीडिया ने इसे जारी किया है। नेक्स्टा मीडिया आर्गनाइजेशन द्वारा जारी तस्वीर में कुत्ता अपने मालिक के शव के पास बैठा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Poignant picture of Ukraine war, Dog moaning by sitting near dead body of owner in Kyiv
Dog refuses to leave side of owners body in Kyiv - फोटो : Nexta

विस्तार

यूक्रेन में जारी जंग ने इंसानियत पर कई बदनुमा दाग लगाए हैं। यह सोचने पर विवश किया है कि चौतरफा विकास की आंधी में 21 वीं सदी तक इंसान कहां पहुंचा है? सत्ताधीशों के अहंकार के चलते हजारों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। जंग की ऐसी दर्दभरी व खौफनाक तस्वीरें रोजाना सामने आ रही हैं, जिससे किसी भी संवेदनशील इंसान की रुह कांप जाए। ताजा तस्वीर एक कुत्ते की है, जो बमबारी में मृत यूक्रेन के नागरिक के शव के पास से हटने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने मालिक की मौत पर विलाप कर रहा है। 

विज्ञापन


यह तस्वीर यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाके की बताई गई है। पूर्वी यूरोप के मीडिया ने इसे जारी किया है। नेक्स्टा मीडिया आर्गनाइजेशन द्वारा जारी तस्वीर में कुत्ता अपने मालिक के शव के पास बैठा है। समीप ही मालिक की साइकल भी पड़ी है। नेक्स्टा टीवी का कहना है कि यह व्यक्ति रूसी बमबारी में मारा गया है। उसकी मौत के बाद से कुत्ता वहां से कहीं नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन


हैचिको की याद ताजा की
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तस्वीर ने 1930 के दशक में जापान के उस हैचिको कुत्ते की कहानी की याद दिला दी है, जो अपने मालिक की मौत के बाद नौ साल तक उसकी वापसी का इंतजार करता रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें, नाटो की सदस्यता के मुद्दे पर रूस व यूक्रेन में जंग चल रही है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर बमबारी शुरू की थी, जो अब तक जारी है। जंग में दोनों पक्षों के हजारों सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन में भारी तबाही हुई है। उसके हजारों नागरिक मारे गए हैं और लाखों विस्थापित होकर यूरोप के अन्य शहरों में डेरा डाले हुए हैं। बमबारी के शिकार बड़ी संख्या में बच्चे व अस्पतालों में भर्ती मरीज भी हुए हैं।

पिछले सप्ताह रूस ने एलान किया था कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव से सेना हटा रहा है। वह अब लड़ाई का फोकस पूर्वी यूक्रेन पर कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि कीव के आसपास से रूस ने अपनी दो तिहाई फौज हटा ली है और अब वह उनकी नए इलाकों में तैनाती कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed