फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Rishi Sunak vows to ban dangerous dog breed after attacks in UK

UK: 'अमेरिकी एक्सएल बुली' नस्ल के कुत्तों पर प्रतिबंध लगाएंगे PM सुनक, हाल ही में कर चुके देशभर में कई हमले

Fri, 15 Sep 2023 07:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार को एक खतरनाक नस्ल के कुत्ते पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है, जिसे 'अमेरिकन एक्सएल बुली' के नाम से जाना जाता है। इस नस्ल के कुत्तों ने हाल ही में कई हमले किए हैं।

विज्ञापन
PM Rishi Sunak vows to ban dangerous dog breed after attacks in UK
Rishi Sunak - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार को एक खतरनाक नस्ल के कुत्ते पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है, जिसे 'अमेरिकन एक्सएल बुली' के नाम से जाना जाता है। इस नस्ल के कुत्तों ने हाल ही में कई हमले किए हैं। स्टैफर्डशायर में इसी हफ्ते एक व्यक्ति की मौत के पीछे भी वजह भी इसी नस्ल का कुत्ता माना जा रहा है।

विज्ञापन

भारतीय मूल के ब्रिटेश नेता सुनक ने एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने इस कुत्ते के हमलों की भयावहता को साझा किया है। उन्होंने अमेरिकन एक्सएल बुली कुत्ते की नस्ल को परिभाषित करने और प्रतिबंधित करने के लिए तत्काल काम करने का आदेश दिया है। यह मुद्दा पिछले हफ्ते तब से सुर्खियों में है जब बर्मिंघम में इसी नस्ल के कुत्ते के हमले में 11 साल की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 डाउनिंग स्ट्रीट पर रिकॉर्ड किए गए संदेश में सुनक ने कहा, अमेरिकी एक्सएल बुली वाला कुत्ता हमारे समुदायों, विशेष रूप से हमारे बच्चों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, मैं हाल ही में हम सभी द्वारा देखे गए वीडियो पर देश की भयावहता को साझा कर रहा हूं। कल हमने एक और संदिग्ध एक्सएल बुली कुत्ते के हमले को देखा, जिससे दुखद रूप से एक व्यक्ति की मौत हो गई।'

विज्ञापन

सुनक ने यह भी साफ किया कि यह संदेश कुछ चुनिंदा गलत तरीके प्रशिक्षित कुत्तों को लेकर नहीं है। उन्होंने कहा, यह व्यवहार का एक पैटर्न है और इसे जारी नहीं रखा जा सकता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बताया कि मौजूदा कानूनों के तहत मालिकों के पास पहले से ही अपने कुत्तों को नियंत्रण में रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन वह लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि वह इन हमलों को रोकने के तरीकों पर तत्काल काम कर रहे हैं।
 

उन्होंने कहा, आज मैंने मंत्रियों को पुलिस और विशेषज्ञों को एक साथ लाने का काम सौंपा है, ताकि पहले इन हमलों के पीछे कुत्ते की नस्ल को परिभाषित किया जा सके, फिर इसे गैरकानूनी घोषित किया जा सके। यह मौजूदा कानून में परिभाषित नस्ल नहीं है, इसलिए यह महत्वपूर्ण कदम तेजी से होना चाहिए। इसके बाद हम खतरनाक कुत्ते अधिनियम के तहत इस नस्ल पर प्रतिबंध लगाएंगे और साल के अंत तक नए कानून लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed