फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi Qatar Visit India Qatar Bilateral Meetings Doha Updates in Hindi

PM Modi In Qatar: आज पीएम मोदी कतर के अमीर शेख तमीम से करेंगे वार्ता; विदेश मंत्री से हुई अहम मुद्दों पर बात

Thu, 15 Feb 2024 05:28 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 15 Feb 2024 05:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद कतर पहुंचे। बुधवार देर रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और विकसित करने के लिए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ भी अहम बैठक करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Qatar Visit India Qatar Bilateral Meetings Doha Updates in Hindi
पीएम मोदी कतर के अमीर के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद बुधवार देर रात कतर पहुंचे। दोहा में ही पीएम मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार कतर यात्रा पर पहुंचे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि यूएई और कतर की यात्रा पर रवाना होने से पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा था कि वह कतर के शासक से मिलने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि कतर में अमीर शेख तमीम के नेतृत्व में जबरदस्त विकास और परिवर्तन का दौर जारी है।

विज्ञापन


निवेश, ऊर्जा और वित्तीय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
बुधवार देर रात पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, ऊर्जा और वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी का मध्य एशियाई देश कतर (पश्चिम एशिया) जाना इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में कतर ने आठ पूर्व नौसैनिकों की सजा माफ की है। सात नागरिक भारत लौट आए हैं।

विज्ञापन

द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विस्तार से बात
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत-कतर साझेदारी को मजबूत बनाने पर दोनों देशों के बीच विस्तार से बात हुई। पीएम मोदी ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री सह विदेश मंत्री एचएच मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान के साथ बैठक कर द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विस्तार से बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, भारत कतर के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। कतर के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की योजना है।

प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत 
प्रधानमंत्री मोदी के दोहा पहुंचने के बाद होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हाथों ने भारतीय तिरंगा लेकर आए लोगों ने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। पीएम मोदी ने होटल के बाहर स्वागत के लिए जुटे लोगों से हाथ मिलाया। कुछ प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी को किताबें भी भेंट कीं। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, दोहा में असाधारण स्वागत के लिए प्रवासी भारतीयों का आभारी हूं। 
Trending Videos

विदेश राज्यमंत्री ने पीएम मोदी का स्वागत किया

PM Narendra Modi Qatar Visit India Qatar Bilateral Meetings Doha Updates in Hindi
दोहा पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI
इससे पहले पीएम मोदी भारतीय समयानुसार रात करीब 12 बजे कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। राजधानी दोहा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कतर के विदेश राज्यमंत्री सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने किया। अबू धाबी का सफल दौरा कर कतर पहुंचे पीएम मोदी
कतर आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर अबू धाबी में बने हिंदू मंदिर के उद्घाटन किया। अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम ने कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी की मौजूदगी में यूएई सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम 'अहलान मोदी' को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम ने 'भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद' कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed