फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi usa visit said maga plus miga is mega tells interpretation in india us relations

PM Modi: पीएम मोदी ने ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' नारे के साथ जोड़ा MIGA, जानिए क्या बताया इसका मतलब

Fri, 14 Feb 2025 09:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 14 Feb 2025 09:21 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि 'अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के नारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। भारत के लोग भी साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।' 

विज्ञापन
PM Modi usa visit said maga plus miga is mega tells interpretation in india us relations
ट्रंप के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/NARENDRA MODI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस तरह से ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, उसी तरह भारत ने भी साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश अगर मिलकर आगे बढ़ते हैं पूरी दुनिया को नया आकार दे सकते हैं। पीएम मोदी ने नया नारा भी दिया और कहा कि MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि की मेगा साझेदारी बना सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने समझाया अपने नारे का मतलब
पीएम मोदी ने कहा कि 'अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के नारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। भारत के लोग भी साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका की भाषा में कहे तो ये मेक इंडिया ग्रेट अगेन- MIGA है। जब भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे तो MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी बनाएंगे। ये मेगा भावना ही हमारे उद्देश्यों को नया आयाम देगी। आज हमने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का भी लक्ष्य तय किया है।'
विज्ञापन


'व्यापार समझौते की दिशा में करेंगे काम'
दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर पीएम मोदी ने कहा कि 'हमारी टीमें जल्दी ही एक व्यापार समझौते पर पर काम करेंगी, इससे दोनों देशों को पारस्परिक रूप से लाभ होगा। हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस व्यापार को मजबूत करेंगे। ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ेगा। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में, हमने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों की दिशा में अपने सहयोग को गहरा करने की बात की। अमेरिका भारत की रक्षा तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदारों के रूप में, हम संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहे हैं। नई तकनीक और उपकरण हमारी क्षमता बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की स्थिति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच साल 2024 में 129 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। साल 2024 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार अमेरिका ही रहा। हालांकि अमेरिका के लिए भारत 10वां सबसे बड़ा व्यापार साझेदार देश रहा। अमेरिका सबसे ज्यादा व्यापार मेक्सिको, कनाडा और चीन के साथ करता है। मेक्सिको के साथ अमेरिका का सालाना कारोबार साल 2024 में करीब 839 अरब डॉलर रहा। वहीं कनाडा के साथ ये आंकड़ा 762 अरब डॉलर रहा। चीन के साथ अमेरिका ने साल 2024 में 582 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया। अमेरिका के यूएस जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार घाटा भी बढ़ रहा है। अमेरिका ने साल 2024 में भारत से 45 अरब डॉलर का सामान आयात किया। वहीं भारत ने इस दौरान अमेरिका से करीब 24 अरब डॉलर का सामान आयात किया। इस तरह से दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा काफी ज्यादा है और यही वजह है कि ट्रंप, भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहे हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed