फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi US Visit: Modi-Biden will discuss these issues along with Ukraine war, White House gave information

PM Modi US Visit: रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे मोदी-बाइडन, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

Wed, 21 Jun 2023 08:27 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Jun 2023 08:27 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि सभी इस युद्ध को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं। हम आज ही इसे खत्म होता हुआ देखना चाहेंगे। मैंने यह बहुत बार कहा है कि यह युद्ध आज ही खत्म हो सकता है अगर व्लादिमीर पुतिन सही काम करें और अपनी सेना को वापस बुला लें।

विज्ञापन
PM Modi US Visit: Modi-Biden will discuss these issues along with Ukraine war, White House gave information
John Kirby - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर हैं। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मिलकर पीएम मोदी यूक्रेन मुद्दा पर चर्चा कर सकते हैं। कुटनीतिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने बताया कि दोनों नेता शांति सम्मेलन या शांति प्रस्ताव पर किस हद तक बात करेंगे, मैं फिलहाल इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता। 
विज्ञापन


अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 से 24 जून के लिए अमेरिका दौरे पर गए हैं। 22 जून को जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन की तरफ से पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


यूक्रेन मुद्दे पर हो सकता है चर्चा
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए किर्बी ने कहा कि यूक्रेन शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष के तौर पर देश की भूमिका का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने अबतक इस मुद्दे पर दूसरे देशों की भूमिका पर कहा- 'हम लंबे समय से कह रहे हैं कि शांति प्रक्रिया में शामिल तीसरे पक्ष के देश की भूमिका का स्वागत किया जाएगा। हमारा मानना है कि शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष के देश की ऐसी भूमिका हो सकती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडन और पीएम मोदी के बीच मीटिंग में यूक्रेन युद्ध पर बातचीत होगी या नहीं, इस सवाल का जवाब देते हुए किर्बी ने कहा- 'मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी के इस यात्रा के दौरान इस सप्ताह यूक्रेन में युद्ध का मुद्दा उठेगा। इसके बारे में अब कोई सवाल नहीं है।' 

उन्होंने कहा- 'शांति प्रस्ताव और शांति सम्मेलन के लिए दोनों नेता किस हद तक बात करेंगे, इसके बारे में फिलहाल मुझे कुछ पता नहीं है। हमें इसके लिए दोनों नेताओं का इंतजार करना होगा। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वे दोनों को यूक्रेन के मौजूदा स्थिति पर बात करने का मौका मिलेगा।' 

यूक्रेन के समर्थन में अमेरिका 
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि सभी इस युद्ध को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं। हम आज ही इसे खत्म होता हुआ देखना चाहेंगे। मैंने यह बहुत बार कहा है कि यह युद्ध आज ही खत्म हो सकता है अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सही काम करें और अपनी सेना को वापस बुला लें। 


किर्बी ने कहा- 'पुतिन ऐसा नहीं करने वाले हैं। पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अभी बहुत ही भयानक युद्ध जारी है। हमने बहुत बार कहा है कि हम शांति के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का समर्थन करते हैं। हमने यह भी बहुत बार कहा है कि किसी भी चर्चा चाहे वह शिखर सम्मेलन में हो या फिर कहीं और, उसका स्वागत तभी किया जाएगा जब वह विश्वसनीय या टिकाऊ हो।' 

उन्होंने कहा कि आपने राष्ट्रपति बिडेन को एक लाख बार 'बिना यूक्रेन के यूक्रेन के बारे में कुछ भी नहीं' कहते सुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed