फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi UAE Visit meeting with President Mohammed bin Zayed Al Nahyan Focus On Trade Investments news updates

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी फ्रांस यात्रा पूरी कर यूएई रवाना, आज राष्ट्रपति जायद अल नाहयान से करेंगे मुलाकात

Sat, 15 Jul 2023 05:56 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 15 Jul 2023 05:56 AM IST
सार

PM Modi UAE visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूएई का दौरा शुरू करेंगे, जहां वह यूएई के राष्ट्रपति और अबु धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi UAE Visit meeting with President Mohammed bin Zayed Al Nahyan Focus On Trade Investments news updates
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गए। यूएई की यात्रा के दौरान पीएम मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों पर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता द्वारा ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी का यूएई दौरा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के तहत कॉप-28 की अध्यक्षता और भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता में विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर सहयोग की चर्चा करने का भी अवसर प्रदान करेगी। जी-20 समूह में संयुक्त अरब अमीरात विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल है।
विज्ञापन


अबु धाबी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली सफल यात्रा के बाद पीएम मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा और अब अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए अबू धाबी के लिए विमान से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार और निवेश केंद्रित होगी यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा को लेकर यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच खास रिश्ते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की यात्रा व्यापार और निवेश पर केंद्रित होगी।


भारत का कूटनीतिक पार्टनर बना यूएई
बता दें कि पीएम मोदी के पद संभालने के बाद दोनों नेता अब तक कई बार मिल चुके हैं। पीएम मोदी ने 2015 में पहली बार यूएई की यात्रा की थी। वह 34 साल बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने यूएई का दौरा किया। पीएम मोदी के कार्यकाल में यूएई और भारत के बीच दोस्ती एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। यूएई पश्चिम एशिया में भारत का महत्वपूर्ण कूटनीतिक पार्टनर बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed