PM Modi: फ्रांस और यूएई के दौरे के बाद दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री मोदी; दोनों देशों के साथ हुए कई अहम समझौते
PM Modi UAE Visit LIVE: यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी ने कहा कि नई दिल्ली के साथ तेल व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। संयुक्त अरब अमीरात-भारत व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) विकास और अवसर के एक नए युग को आकार देने के लिए किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आए। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष, नागरिक उड्डयन, संग्रहालय विज्ञान, पेट्रोलियम और व्यापार जैसे विविध क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
इसके अलावा भारत और यूएई ने कारोबारी लेनदेन अपनी मुद्राओं में शुरू करने और भारत की एकीकृत भुगतान प्रणाली यूपीआई को यूएई के तत्काल भुगतान मंच आईपीपी से जोड़ने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने आईआईटी दिल्ली के अपना परिसर अबू धाबी में स्थापित करने पर भी सहमति जताई।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Palam airport in Delhi after concluding his two-nation visit to France and UAE. pic.twitter.com/Ik85lOehO9
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 15, 2023
इससे पहले पीएम मोदी शनिवार को राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करने के लिए आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे थे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर रहे। इससे कुछ घंटे पहले यूएई ने कहा कि भारत के साथ उसकी आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी ने कहा कि नई दिल्ली के साथ गैर-तेल व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
एक इंटरव्यू में जेयूदी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात-भारत व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) विकास और अवसर के एक नए युग को आकार देने के लिए किया गया था। सीईपीए भारत और यूएई के बीच 18 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षरित एक समझौता है और यह 1 मई, 2022 को लागू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। भारत और यूएई के बीच सीईपीए की सफलता के बारे में बोलते हुए डॉ थानी अल जेयूदी ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यूएई-भारत व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को दोनों देशों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि यूएई-भार सीईपीए को इसलिए डिजाइन किया गया था ताकि 80 फीसदी वस्तुओं पर टैरिफ को हटाकर या कम करके, व्यापार के लिए अनावश्यक बाधाओं को समाप्त करके, निवेश के लिए नए प्लेटफॉर्म बनाकर, और एक-दूसरे के निजी क्षेत्र के लिए सरकारी खरीद को खोलकर 2030 तक द्विपक्षीय गैर-तेल व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक बढ़ाया जा सके, जिससे विकास और अवसर का एक नया युग बने।
भारत और यूएई के बीच सीईपीए के प्रमुख परिणामों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार प्रवाह में वृद्धि हुई है और सीईपीए ने पूर्व-पश्चिम आपूर्ति श्रृंखलाओं में काफी लचीलापन जोड़ा है और एक नया व्यापार गलियारा विकसित किया है जो एशिया को मध्य पूर्व और अफ्रीका से जोड़ता है। डॉ थानी अल जेयूदी ने आगे जोर देकर कहा कि वह खुदरा, उद्योग, खाद्य सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और रसद सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत में यूएई के निवेश के प्रभाव को देखने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा, 'हमने देखा है कि प्रमुख रसद प्रदाता इन मार्गों पर क्षमता बढ़ा रहे हैं, जिसमें भारत को संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से जोड़ने के लिए मार्सक की 'शाहीन एक्सप्रेस' का शुभारंभ शामिल है, जबकि सीलीड एक नए भारत-दुबई-पूर्व-अफ्रीका (आईडीईए) मार्ग की पेशकश कर रहा है। उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, हमने महत्वपूर्ण नए निवेश प्रवाह देखे हैं। भारत में मैं खुदरा, उद्योग, खाद्य सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और रसद जैसे विविध क्षेत्रों में संयुक्त अरब अमीरात के निवेश के प्रभाव को देखने में सक्षम रहा हूं। मैं गुजरात में 300 मेगावाट के हाइब्रिड संयंत्र सहित हमारी कुछ अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं, जिसमें एक अभिनव बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली शामिल है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मई 2023 को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि पिछले एक वर्ष के दौरान सीईपीए ने यूएई के साथ भारत के द्विपक्षीय व्यापार और विशेष रूप से यूएई को भारत के निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक बढ़कर 84.5 अरब डॉलर हो गया है।
क्राउन प्रिंस अल नाहयान से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले। दुबई के बुर्ज खलीफा ने प्रधानमंत्री मोदी की भारत की आधिकारिक यात्रा से पहले कल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित किया।
#WATCH | Dubai's Burj Khalifa displayed the colours of the Indian national flag yesterday ahead of PM Modi's visit to official visit to the country pic.twitter.com/0pyyLP5TUT
— ANI (@ANI) July 15, 2023
प्रधानमंत्री के विजन सागर को साकार कर रहा आईएनएस त्रिकंद: नौसेना
भारतीय नौसेना ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे के दौरान आईएनएस त्रिकंद फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में तैनात है, जो क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में योगदान दे रहा है, व्यापार की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रहा है और प्रधानमंत्री के विजन सागर को साकार कर रहा है।
#WATCH | As PM Modi visits UAE today, INS Trikand remains mission deployed in the Persian Gulf & Gulf of Oman, contributing to maritime security in the region, ensuring safe movement of trade and realising PM's Vision SAGAR, says Indian Navy.
— ANI (@ANI) July 15, 2023
(Source: Indian Navy) pic.twitter.com/OCKaUcLZ7q
कॉप-28 यूएई के नामित अध्यक्ष के साथ मुलाकात
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कॉप-28 यूएई के नामित अध्यक्ष और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के ग्रुप सीईओ डॉ. सुल्तान अल जाबेर के साथ एक जरूरी बैठक की। डॉ. जाबेर ने प्रधानमंत्री को कॉप-28 के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने यूएई की कॉप-28 की अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत के प्रयासों और पहलों पर भी प्रकाश डाला।
पीएम मोदी का कस्र अल वतन में भव्य स्वागत
अबू धाबी के कस्र अल वतन पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
#WATCH | PM Narendra Modi receives a ceremonial welcome as he arrives at Qasr Al Watan, in Abu Dhabi
— ANI (@ANI) July 15, 2023
PM Modi was welcomed by UAE President Mohammed bin Zayed Al Nahyan. pic.twitter.com/FvxgliIhLI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि एक उपयोगी यूएई यात्रा का समापन। हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हमारे देश कई मुद्दों पर एक साथ काम कर रहे हैं। मैं गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद देता हूं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from Abu Dhabi, UAE for Delhi after concluding his one-day visit. pic.twitter.com/M6FFNzSKLI
— ANI (@ANI) July 15, 2023