फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi reached to austraila said we share a strong bond together wants to make are relation at next level

Australia: PM मोदी बोले- रूस पर भारत के रुख का ऑस्ट्रेलिया से रिश्तों पर असर नहीं, इसे और आगे ले जाना चाहेंगे

Mon, 22 May 2023 09:43 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनेबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनेबरा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 09:43 PM IST
सार

पीएम मोदी ने इंटरव्यू में आगे कहा कि लोकतांत्रिक देशों के तौर पर हम दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हितों को साझा किया है। हम दोनों के आपसी विश्वास का यह रिश्ता अपने आप सुरक्षा सहयोग में बदल गया है। दोनों देशों की नौसेनाएं साथ में युद्धाभ्यास करती हैं।

विज्ञापन
pm modi reached to austraila said we share a strong bond together wants to make are relation at next level
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। यहां उन्होंने एक लोकल मीडिया रिपोर्ट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। हम कई समुद्री चुनौती का एक साथ सामना करना चाहते हैं।

विज्ञापन

हम अपने रिश्तों को कैसे मजबूत करें
लोकल मीडिया के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र कई सारी समस्याओं से जूझ रहा है। जैसे जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, समुद्री डकैती आदि। भारत का मानना है कि इन समस्याओं को दोनों देशों के साझा प्रयासों से हल किया जा सकता है। पीएम ने कहा कि मैं आसानी से संतुष्ट हो जाने वाला व्यक्ति नहीं हूं। पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं अल्बानीज से सिडनी में मुलाकात करुंगा, तब हम अपने रिश्तों को कैसे मजबूत करें, इस पर चर्चा कर सकते हैं। नए क्षेत्रों के विस्तार और विकास पर जोर दे सकते हैं।

विज्ञापन

भ्रम को भी खारिज कर दिया
पीएम मोदी ने इंटरव्यू में आगे कहा कि लोकतांत्रिक देशों के तौर पर हम दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हितों को साझा किया है। हम दोनों के आपसी विश्वास का यह रिश्ता अपने आप सुरक्षा सहयोग में बदल गया है। दोनों देशों की नौसेनाएं साथ में युद्धाभ्यास करती हैं। पीएम ने उस भ्रम को भी खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जाता था कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की आलोचना करने से भारत ने इनकार कर दिया था। इससे हम दोनों के रिश्ते खराब नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आई है
पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे दोस्त होने के कारण हम दोनों देश स्वतंत्र रूप से चर्चा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया हमारी स्थिति को समझता है। किसी का समर्थन या किसी की आलोचना करने से हम दोनों देशों के रिश्ते खराब नहीं होंगे। हमें एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझना होगा और उसकी सराहना करनी होगी। पीएम ने कहा कि पिछली यात्रा के बाद से वार्षिक शिखर सम्मेलनों सहित अन्य कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते होने से द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आई है। हमने रक्षा, शिक्षा, जल, खेल, विज्ञान, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों में प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासी पिछले कुछ वर्षों में बढ़े हैं।



समीर पांडे सिटी ऑफ पररामट्टा काउंसिल के महापौर 
सोमवार को भारतीय मूल के पार्षद समीर पांडे सिडनी के ‘सिटी ऑफ पररामट्टा काउंसिल’ के नए मेयर चुन लिए गए हैं। जिस दिन प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, उसी दिन समीर पांडे ने भी चुनाव जीत लिया। पांडे पहली बार 2017 में परिषद के लिए चुने गए थे। 2022 में भारतीय उपमहाद्वीप से शहर के पहले उपमहापौर बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed