फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi in Moscow; President Putin hosts him for private dinner ahead of talks on Today know updates in hindi

'दोस्त के घर आना अच्छा': रात्रिभोज पर रूसी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे PM मोदी, गले लगकर पुतिन ने किया स्वागत

Tue, 09 Jul 2024 01:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 01:59 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से नौ जुलाई तक रूस के दौरे पर हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें आमंत्रित किया है। यहां वह 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी।

विज्ञापन
PM Modi in Moscow; President Putin hosts him for private dinner ahead of talks on Today know updates in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को अपने आधिकारिक आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी के सोमवार शाम को नोवो-ओगारियोवो स्थित सरकारी आवास पर पहुंचने पर पुतिन ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर स्वागत किया। यहां दोनों नेताओं के बीच दोस्ती की खास जुगलबंदी दिखी। एक ओर मोदी ने आमंत्रण के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया तो दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति ने पीएम के काम करने के जज्बे की तारीफ की। वहीं, रात्रिभोज के बाद पीएम मोदी और पुतिन की कई मुद्दों पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें आमंत्रित किया है। यहां वह 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी।
विज्ञापन




पीएम मोदी को बैठाकर पुतिन ने खुद ड्राइव की गाड़ी
प्रधानमंत्री मोदी के रात्रिभोज के लिए सरकारी आवास पर पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में बैठाकर अपने सरकारी आवास के आसपास सैर कराई। इस दौरान पुतिन ने खुद ही गाड़ी ड्राइव की।
विज्ञापन
विज्ञापन

    

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें पुतिन पीएम मोदी का हाथ मिलाकर और गले लगकर स्वागत करते दिखाई दिए। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दो करीबी दोस्तों और भरोसेमंद साझेदारों की मुलाकात है। यह दोनों नेताओं के लिए भारत-रूस मित्रता को संजोने और उसका जश्न मनाने का अवसर है।

दो दोस्तों की जुगलबंदी...मित्र के घर आना हमेशा अच्छा होता है : मोदी
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की सोमवार रात पुतिन के घर हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की खास जुगलबंदी देखने को मिली। एक ओर मोदी ने आमंत्रण के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया तो दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति ने मोदी के काम करने की ऊर्जा की तारीफ की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, मित्र के घर आना हमेशा अच्छा होता है। आपने मुझे खाने और साथ में गप्पे मारने के लिए बुलाया। वहीं, पुतिन ने पीएम मोदी की ऊर्जा की सराहना की और कहा, एक नेता के रूप में वह भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। भारत की आर्थिक स्थिति की सराहना करते हुए पुतिन ने कहा, भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में तीसरे और जनसंख्या के मोर्चे पर पहले स्थान पर है। रूसी राष्ट्रपति ने तीसरी बार सत्ता में आने के लिए मोदी को बधाई भी दी।



मोदी-पुतिन की व्यक्तिगत और शिखर वार्ता आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर व्यापक बातचीत करेंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी।

पेसकोव ने कहा, दोपहर के करीब पुतिन और मोदी बातचीत शुरू करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि एक निजी बातचीत होगी, साथ ही आधिकारिक नाश्ते पर रूसी-भारतीय वार्ता भी होगी। मंगलवार को ही पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि, शिखर वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे।

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा
बता दें कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रूसी यात्रा है। पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए सोमवार को रूस पहुंचे हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा को व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ और संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


मॉस्को स्थित वनुकोवो द्वितीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी का रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया। मंटुरोव के साथ रूस के प्रथम उपमंत्री भी भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर हवाई अड्डे से उनके होटल तक गए। 

भारत-रूस के बीच मजबूत संबंधों से लोगों को मिलेगा लाभ
मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी ने कहा कि वह भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हैं। भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा। वहीं, पीएम ने रूस के लिए प्रस्थान करने के दौरान कहा, भारत एक शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed