{"_id":"6766e7ea165e68dc44057429","slug":"pm-modi-in-kuwait-meets-translator-publisher-of-mahabharata-ramayana-in-arabic-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kuwait: रामायण-महाभारत का अरबी अनुवाद करने वालों से PM मोदी की भेंट; 101 वर्ष के पूर्व IFS से किया वादा निभाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kuwait: रामायण-महाभारत का अरबी अनुवाद करने वालों से PM मोदी की भेंट; 101 वर्ष के पूर्व IFS से किया वादा निभाया
Sat, 21 Dec 2024 09:38 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 21 Dec 2024 09:38 PM IST
सार
प्रधानमंत्री के होटल पहुंचते ही उनके स्वागत में वहां जुटे भारतीय समुदाय के लोगों ने कथकली नृत्य पेश किया। प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की, जिसमें पूर्व आईएफएस अधिकारी मंगल सैन हांडा भी शामिल थे। मंगल सैन विदेश सेवा में रहने के दौरान इराक, कुवैत, चीन, अर्जेंटीना, यूके और कंबोडिया में तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
कुवैत में भारतीय समुदाय से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनी यात्रा पर पहुंचने पर बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने यह पहुंचते ही सबसे पहले 101 वर्ष के पूर्व नौकरशाह मंगल सैन हांडा से मिलने का वादा निभाया। उन्होंने रामायण और महाभारत को अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले अब्दुललतीफ अलनेसेफ और अरबी में इनका अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन से भी मुलाकात की।
अरबी अनुवाद पर जताई प्रसन्नता
प्रधानमंत्री मोदी ने अब्दुललतीफ अलनेसेफ औरअब्दुल्ला बैरन से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें रामायण और महाभारत के अरबी संस्करण देखकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने इन पर अपने ऑटोग्राफ दिए और उनके इस कार्य को सराहनीय बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पहल वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता को उजागर करती है।
प्रधानमंत्री के होटल पहुंचते ही उनके स्वागत में वहां जुटे भारतीय समुदाय के लोगों ने कथकली नृत्य पेश किया। प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की, जिसमें पूर्व आईएफएस अधिकारी मंगल सैन हांडा भी शामिल थे। मंगल सैन विदेश सेवा में रहने के दौरान इराक, कुवैत, चीन, अर्जेंटीना, यूके और कंबोडिया में तैनात रह चुके हैं। व्हीलचेयर पर बैठकर आए हांडा प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाकर काफी खुश नजर आए। इस दौरान उनके बेटे दिलीप हांडा ने कहा, यह जीवनभर का अनुभव है। पीएम मोदी ने कहा कि वह खासतौर पर यहां उनसे (उनके पिता) मिलने यहां आए हैं। हम पीएम मोदी के आभारी हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने शनिवार को सुबह ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में लिखा था कि प्रवासी समुदाय से मुलाकात के दौरान वह हांडा से मिलने के लिए उत्सुक हैं। इससे पहले श्रेया जुनेजा की तरफ से की गई एक पोस्ट में लिखा था कि उनका आग्रह है कि प्रधानमंत्री उनके नानाजी से मुलाकात करें। प्रधानमंत्री ने कुवैत सिटी के फोटो साझा करने के साथ लिखा कि वह भव्य स्वागत से अभिभूत हैं।
43 साल बाद किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा
कुवैत यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम कुवैत के साथ पीढ़ियों से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंध को गहराई से महत्व देते हैं। हम न केवल मजबूत व्यापार और ऊर्जा भागीदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि में भी हमारे साझा हित हैं। यह 43 साल बाद किसी प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है। इससे पहले 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी।