यूएनएचआरसी में पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने अलापा कश्मीर का राग, पेश किया झूठ का पुलिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनेवा स्थित यूएनएचआरसी में आज कश्मीर आधारित सेशन में भारत और पाकिस्तान दोनों अपने दावे पेश किए। दुनिया के हर मंच पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान ने यूएनएचआरसी में झूठे आरोपों के जरिए भारत को घेरने को कोशिश की। इससे पहले उसे यूएन, आईओसी सहित कई मंचों पर जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। उसका साथ सिर्फ चीन ही दे रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दोपहर तीन बजे अपने देश का पक्ष रखा, वहीं भारत ने शाम सात बजे अपना पक्ष रखा।
कुरैशी का भारत पर आरोप
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 42 वें सत्र में पाकिस्तान का पक्ष रखा। कुरैशी ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर को जेल में तब्दील कर दिया गया है। लोगों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंंचित रखा गया है। साथ ही उन्होंने मांग की कि कश्मीर में मानवाधिकार संगठनों और पत्रकारों का जाने की इजाजत दी जाए।बैठक को को संबोधित करते हुए कुरैशी ने कहा कि शीर्ष मानवाधिकार निकाय को मुद्दे को लेकर अपनी उदासीनता से विश्व मंच पर शर्मसार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूएनएचआरसी को भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद कश्मीर की स्थिति के प्रति तटस्थ भाव नहीं अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज मैंने कश्मीर के लोगों के लिए न्याय और सम्मान की खातिर मानवाधिकार पर विश्व की अंतरात्मा के महत्वपूर्ण स्थल मानवाधिकार परिषद का दरवाजा खटखटाया है। हमें इस प्रतिष्ठित संस्था को वैश्विक मंच पर लज्जित नहीं होने देना चाहिए। इस परिषद का संस्थापक सदस्य होने के नाते पाकिस्तान ऐसा होने से रोकने के लिए नैतिक रूप से बाध्य है। उन्होंने कहा कि जो हुआ है उसके प्रति निकाय को उदासीन नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा हमें निर्णायक रूप से और दृढ़ विश्वास के साथ काम करना चाहिए।
वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस ने किया पाक का विरोध
संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, यहां यूएनएचआरसी के 42वें सत्र की बैठक हो रही है।
World Sindhi Congress holds protest against Pakistan outside United Nations in Geneva where 42nd session of the United National Human Rights Council (UNHRC) is underway. pic.twitter.com/Jl01wFzXcy
— ANI (@ANI) September 10, 2019
यूएनएचआरसी में कुल 47 निर्वाचित सदस्य
मार्च 2006 में स्थापित हुए यूएनएचआरसी में कुल 47 निर्वाचित सदस्य देश हैं। भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सदस्यों को पांच क्षेत्रीय समूहों में बांटा गया है। अफ्रीकन स्टेट्स में 13 सदस्य, एशिया-पैसिफिक में 13 सदस्य, ईस्टर्न यूरोपियन स्टेट्स में छह सदस्य, लैटिन अमेरिकन और कैरिबियन स्टेट्स में 8-8 सदस्य, जबकि वेस्टर्न यूरोपियन और अन्य स्टेट्स के लिए सात सीटें निर्धारित हैं।
नए सदस्य- बुर्किना फासो, कैमरून, इरिट्रिया, सोमालिया, और टोगो। सभी अफ्रीकन स्टेट्स।
ईस्टर्न यूरोपियन स्टेट्स ग्रुप- बुल्गारिया और चेक रिपब्लिक, जबकि लैटिन अमेरिकन-कैरिबियन स्टेट्स कैटिगरी में अर्जेंटीना, बहामास और उरुग्वे।
वेस्टर्न यूरोपियन- ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और इटली नए सदस्य निर्वाचित।
बिल मेलिंडा फाउंडेशन करेगा सम्मानित
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर कहा, ‘अब समय आ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारतीय बलों की ओर से किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर अलग राय नहीं रखनी चाहिए।’ इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मानवाधिकार परिषद की बैठक में शामिल होने जिनेवा रवाना हो चुके हैं।
जैसा की इमरान पहले कह चुके हैं वह इस दौरान एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठा सकते हैं। वहीं, अपनी एक सप्ताह की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह न्यूयार्क में कई देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एजेंडे पर चर्चा भी करेंगे।
अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार मोदी यूएन महासभा को संबोधित करेंगे, इससे पहले 2014 में उन्होंने महासभा में भाषण दिया था। सोमवार को जारी हुई संयुक्त राष्ट्र महासभा के वक्ताओं की सूची के मुताबिक 24 से 30 सितंबर तक चलने वाले सत्र में कुल 112 राष्ट्र प्रमुख, विविध सरकारों के 48 मुखिया और 30 विदेश मंत्री न्यूयार्क पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन 24 सितंबर को होना है।
मोदी को मिलेगा सम्मान
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी को 2019 के ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित करेगा। यह सम्मान फाउंडेशन द्वारा देश और दुनिया में वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर प्रतिबद्धता दिखाने वाले नेता को देता है। मोदी को यह सम्मान स्वच्छ भारत मुहिम के लिए दिया जाएगा। इस मुहिम के जरिए मोदी सरकार का लक्ष्य इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त बनाने का है। इसके तहत देश में नौ करोड़ शौचालय बनाए गए।
यूएन में मोदी का कार्यक्रम
23 सितंबर : जलवायु परिवर्तन पर शिखर सम्मेलन में एंटोनियो गुटेरस के साथ हिस्सा लेंगे
24 सितंबर : इकोनोमिक एंड सोशल काउंसिल चैंबर में समकालीन दुनिया में गांधी की प्रासंगिकता कार्यक्रम की मेजबानी
25 सितंबर : ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में प्रमुख वक्ता के तौर पर संबोधन देंगे
24 व 25 सितंबर : एसडीजी शिखर सम्मेलन 2019 की मेजबानी करेंगे पीएम मोदी
22 को ह्यूस्टन जाएंगे मोदी
यूएन महासभा में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी 22 सितंबर को ह्यूस्टन जाएंगे और वहां प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन टेक्सास इंडिया फोरम कर रहा है।
गांधी पीस गार्डन का शुभारंभ करेंगे
मोदी न्यूयार्क यात्रा के दौरान गांधी पीस गार्डन का भी शुभारंभ करेंगे। गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर न्यूयार्क स्थित भारतीय दूतावास की पहल पर यह गार्डन खोला जा रहा है। इसके तहत शांति फंड एनजीओ, न्यूयार्क स्टेट यूनिवर्सिटी और ओल्ड वेस्टबरी 150 पौधे लगाएंगे।
भारत-पाक कश्मीरियों के मानवाधिकारों की करें रक्षा : यूएन
जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मानवाधिकार की प्रमुख मिशेल बैशलेट ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान से कश्मीरियों के मानवाधिकारों की रक्षा करने और उनका सम्मान करने की अपील की है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है। उन्होंने कहा, मेरे कार्यालय को नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ मानवाधिकार उल्लंघन की रिपोर्ट मिली है। मानवाधिकार परिषद के 42वें सत्र की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, मैं भारत से खासतौर पर अपील करती हूं कि वह कश्मीर में पाबंदियां हटाए और लोगों की मूलभूत सेवाओं को बहाल करे और जो लोग नजरबंद हैं, उनके अधिकारों का सम्मान करे। उन्होंने असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर से बाहर करीब 19 लाख लोगों के बाहर होने पर भी चिंता जताई।